कंसल्टेंट से लेकर फार्मासिस्ट तक, दिल्ली में कई पदों पर भर्ती जारी; करना है अप्लाई तो चेक करें योग्यता
राज्य आयुष सोसाइटी ने दिल्ली में कई पदों पर भर्ती निकाली है. भर्ती प्रक्रिया का आगाज हो चुका है. आपके पास 25 मई तक समय है अप्लाई करने के लिए. यहां नौकरी के जुड़ी कई जानकारी दी गई है.
Sarkari Naukri: दिल्ली में अगर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह अच्छा मौका है. राज्य आयुष सोसाइटी (DSAS) द्वारा 2026 में योग प्रशिक्षक, फार्मासिस्ट और अन्य 167 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. डिप्लोमा, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, एमबीए/पीजीडीएम डिग्री धारक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू गई है. आवेदन की लास्ट तारीख 25 मई है. उम्मीदवार डीएसएएस की वेबसाइट ayush.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन के लिए आयु
अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो आपकी उम्र 27 से 60 वर्ष की आयु वर्ग (पद और श्रेणी के अनुसार) होना चाहिए.अगर अबतक आप आवेदन नहीं कर पाएं हैं तो आपके पास 25 मई का समय है.
डीएसएएस एनएएम भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि (25-05-2026) तक उम्मीदवारों को सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा. BAMS/BUMS/BHMS डॉक्टरों के लिए दिल्ली भारतीय चिकित्सा परिषद/बोर्ड ऑफ होम्योपैथिक सिस्टम दिल्ली में पंजीकरण अनिवार्य है. स्वास्थ्य/आयुष क्षेत्र में अनुभव रखने वाले और एमएस ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट) में दक्षता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए.
खाली पदों की जानकारी
भर्ती प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसमें सभी जरूरी प्रमाणपत्र और कागजों की जांच होगी. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी योग्यता, व्यवहार और कार्य क्षमता को परखा जाएगा. दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी. नियुक्ति के बाद उन्हें 3 महीने की प्रोबेशन अवधि में रखा जाएगा, जिसमें उनके कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर आगे की पुष्टि की जाएगी.