menu-icon
India Daily

'प्राइवेट पार्ट काटकर कुत्तों को खिलाया', महिला ने तंग आकर टुकड़ों में काटा पति का शरीर, फिर पड़ोसी को बताया

एक महिला अपने पति से तंग आई और उसने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर कुत्ते को खिला दिया. हालांकि महिला ने खुद ही अपने अपराध को कबूल कर लिया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'प्राइवेट पार्ट काटकर कुत्तों को खिलाया', महिला ने तंग आकर टुकड़ों में काटा पति का शरीर, फिर पड़ोसी को बताया
Courtesy: Pinterest

यूक्रेन से एक अजीब और काफी ज्यादा भयानक मामला सामने आया है. घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. इस हत्या को किसी आम तरीके से नहीं बल्कि बेहद ही डरावने तरीके से अंजाम दिया गया. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मारिया नाम की महिला के साथ उसका पति अत्याचार करता था.

48 साल की मारिया के साथ उसका पति सालों से मारपीट करता था और उसे प्रताड़ना देता था. एक दिन महिला ने गुस्से में आकर अपने पति का गला घोट दिया. हालांकि इस दौरान उसके पति की जान नहीं गई वह केवल बेहोश हुआ. इसके बाद मारिया ने कुल्हाड़ी से उसका सिर काट दिया.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारिया पर आरोप है कि उसने रसोई के चाकू से अपने पति के मरने के बाद उसके निजी अंग काटे और उन्हें अपने पालतू कुत्तों को खिला दिया. इतना ही नहीं मारिया ने शव को टुकड़ों में बांटने की कोशिश भी की, लेकिन काम पूरा नहीं कर पाई. वह खून से लथपथ हालत में ही सड़क पर निकल आई, जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे इसी हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी.

स्थानीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में पड़ोसी ने बताया कि मारिया उनके पास आई और कहा कि मैं मुसीबत में हूं. मैंने अपने पति को मार डाला है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि पहले उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब वह घर पहुंचे तो वहां के दृश्य को देखकर दंग रह गए. बिस्तर की चादर खून से भीगी हुई थी और शव टुकड़ों में पड़ा था. शव को देखकर जब महिला से उस व्यक्ति ने पूछा कि उसका सिर कहां है? मारिया ने शांत स्वर में जवाब दिया कि वह बोरे में रखा है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि मारिया ने मौके पर ही अपना अपराध कबूल कर लिया. महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह सालों से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी. पति की हिंसा इतनी बढ़ गई थी कि उसे लगा, हत्या ही एकमात्र रास्ता बचा है. पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि उन्होंने कई बार उसके पति ओलेक्जेंडर को मारिया को पीटते और कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे भागते देखा था. फिर भी मारिया ने कभी शिकायत दर्ज नहीं कराई. यूक्रेन की अदालत में इस मामले पर सुनवाई की जा रही है.