शहादत से पहले सुहागरात! ईरान में युद्ध के बीच बढ़ा जानफिदा शादियों का ट्रेंड
ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच जनफदा शादियां चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं. युवा शादी के साथ देश के लिए बलिदान की शपथ ले रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान में एक अनोखी सामाजिक मुहिम तेजी से फैल रही है. जनफदा नाम से चल रहे इस अभियान में युवा युद्ध पर जाने से पहले शादी के बंधन में बंध रहे हैं और देश के लिए जान कुर्बान करने का संकल्प ले रहे हैं. मार्च 2026 में शुरू हुई यह मुहिम अब राष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बन चुकी है. सरकार समर्थित रैलियों, धार्मिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में नवविवाहित जोड़े खुलकर हिस्सा लेते दिखाई दे रहे हैं.
शहादत और शादी का नया प्रतीक
जनफदा शब्द का अर्थ है जान न्योछावर करने वाला. ईरान में इसे सिर्फ एक अभियान नहीं, धार्मिक और सामाजिक प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. उन युवाओं के बीच यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो खुद को देश की रक्षा के लिए तैयार बताना चाहते हैं. इस परंपरा की जड़ें 1980 के दशक के ईरान-इराक युद्ध तक जाती हैं. उस समय मोर्चे पर जाने वाले युवाओं की जल्दबाजी में शादियां कराई जाती थी. माना जाता था कि युद्ध से पहले परिवार बसाना सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से शुभ होता है. अब वही सोच नए दौर में फिर से उभरती दिखाई दे रही है.
रैलियों में नजर आ रहे नवविवाहित जोड़े
ईरान की राजधानी तेहरान में इन दिनों दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद सीधे सरकारी समर्थन वाली रैलियों में शामिल हो रहे हैं. कुछ जोड़े सैन्य वाहनों को फूलों और शहीदों की तस्वीरों से सजाकर जुलूस निकालते दिखे. एंगेलाब स्क्वायर और पलेस्टाइन स्क्वायर जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में नवविवाहित युवा दिखाई दिए. कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. इन्हें ‘जौज-ए-जानफिदा’ यानी ‘बलिदान के लिए समर्पित जोड़े’ कहा जा रहा है.
1000 जोड़ों का सामूहिक विवाह बना चर्चा
तेहरान में सोमवार रात एक बड़े सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें करीब 1000 जोड़े हिस्सा लेने वाले हैं. यह कार्यक्रम इमाम हुसैन स्क्वायर से आजादी स्क्वायर तक निकाले जाने वाले विशेष कारवां के साथ होगा. सरकारी मीडिया नेटवर्क इस आयोजन को प्रमुखता से दिखा रहा है.
और पढ़ें
- जंगल में मंगल करने निकली अक्षय कुमार की टोली! 'वेलकम टू द जंगल' जबरदस्त टाइटल ट्रैक आउट
- सिर्फ 40 हजार में 'करोड़ों' वाली फील! इस लिमिटेड एडिशन वॉच के लिए पागल हुए लोग, दिल्ली से दुबई तक शोरूम्स के बाहर मची भगदड़
- ईरान में महिलाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग? अमेरिका संग तनाव के बीच वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता