IMD Weather

'टीचर ऑफ द मंथ,' वॉशिंगटन होटल में किसने की फायरिंग? सामने आई हमलावर की पहली तस्वीर

संदिग्ध व्यक्ति बिना शर्ट के दिख रहा है, उसके शरीर का निचला हिस्सा एक चादर से ढका हुआ है. इस घटना के कारण वाशिंगटन के हिल्टन होटल में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें भारी दहशत फैल गई.

ANI and @theconread
Reepu Kumari

नई दिल्ली: अमेरिका की राजधानी में एक बड़ा सुरक्षा हादसा हो गया. वाशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी उस कार्यक्रम में शामिल थे. इस घटना से पूरे हॉल में दहशत फैल गई. लोग मेजों के नीचे छिपने लगे और चीख-पुकार मच गई. हमलावर को तुरंत पकड़ लिया गया. अब उसकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है.

'महीने का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक'

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रही तस्वीरों में एलन को टोरेंस स्थित एक शिक्षण संस्था द्वारा महीने के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जा रहा है. तस्वीर में उनका नाम और कार्यस्थल का विवरण भी शामिल है.

एलन ने अपने कथित लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, 2014 में नासा में इंटर्नशिप भी की थी. जानकारी के अनुसार, उन्होंने नासा में अपनी इंटर्नशिप के दौरान ग्रह मानचित्रण के लिए एआई मॉडल पर काम किया था.


ट्रंप का बयान

लगभग एक घंटे बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है. उन्होंने कहा, 'वाशिंगटन डीसी में आज शाम काफी रोमांचक रही. गुप्त सेवा और पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया.' ट्रंप ने यह भी बताया कि प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और पूरा मंत्रिमंडल सुरक्षित है. साथ ही आरोपी को पकड़ा गया है.

कब होगा फिर से आयोजित?

सोशल मीडिया पर ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की बहादुरी की तारीफ की और पुष्टि की कि हमलावर को पकड़ लिया गया है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि यह कार्यक्रम जो इस घटना के कारण स्थगित कर दिया गया था. उसे फिर से निर्धारित किया जाएगा और अगले 30 दिनों के भीतर आयोजित किया जाएगा. उम्मीद है कि राष्ट्रपति जल्द ही व्हाइट हाउस से एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह पूरी घटनाक्रम के बारे में जानकारी देंगे.

क्या कह रही है जांच एजेंसी?

FBI अधिकारी के मुताबिक हमलावर ने शॉटगन लेकर सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई. एजेंट को गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह बच गया. सीक्रेट सर्विस अब पूरे होटल और प्रवेश द्वार की जांच कर रही है ताकि कोई और खतरा न हो.