menu-icon
India Daily

चीख, पुकार और आंसू... 68900 लोग लापता, मलबे से निकल रही लाशें; वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही

दक्षिण अमेरिका के देश वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाने का दावा किया जा रहा है. इस विनाशकारी भूकंप में करीब 68 हजार लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
चीख, पुकार और आंसू... 68900 लोग लापता, मलबे से निकल रही लाशें; वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही
Courtesy: Pinterest

दक्षिण अमेरिका के देश वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाने का दावा किया जा रहा है. इस विनाशकारी भूकंप में कई शहरों की इमारतें ढह गईं, जबकि हजारों परिवार अपनों की तलाश में मलबे के बीच भटक रहे हैं. राहत और बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है, लेकिन प्रभावित इलाकों में हालात अब भी बेहद गंभीर बने हुए हैं. लगातार महसूस हो रहे झटकों ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 जून को आए भूकंप में अब तक करीब 1,430 लोगों की मौत की पुष्टि होने का दावा किया गया है, जबकि 3,360 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक हजारों लोगों के लापता होने की भी सूचना मिली है और आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या आगे बढ़ सकती है. राजधानी कराकास और माराके सहित कई इलाकों में बाद के झटके भी महसूस किए गए.

68 हजार से ज्यादा लापता 

आपकी जानकारी के लिए रिपोर्ट आ रही है कि करीब 68,900 लोगों के लापता होने की जानकारी दी  गई है. अब भी मलबे से लाशें निकल रही हैं. इसके अलावा देश के उत्तरी तट के बाद अब भी लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. 

मलबे में अपनों की तलाश जारी

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल ला ग्वायरा राज्य में लोग अपने परिजनों की तलाश के लिए खुद ही मलबा हटाने में जुटे हैं. फावड़े, रस्सियां, भारी मशीनें और अपने हाथों की मदद से लोग ढही हुई इमारतों के बीच जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं. बचावकर्मी भी लगातार राहत कार्य में लगे हुए हैं.

राहत अभियान के बीच मिली कुछ सफलताएं

अधिकारियों के अनुसार राहत टीमों ने अब तक करीब 250 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है. हालांकि कई स्थानों पर मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है और हर गुजरते घंटे के साथ नए शव मिलने की आशंका बनी हुई है.

प्रशासन ने जारी की अपील

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने नागरिकों से विशेष रूप से ला ग्वायरा राज्य की यात्रा टालने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि इस समय प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना है. पुलिस, दमकल और सिविल प्रोटेक्शन की टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हैं और प्रशासन ने लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है.