menu-icon
India Daily

'हमने अपने दोनों पायलट को बचा लिया', दुश्मन के घर से सुरक्षित निकले F-15E विमान के चालक; ट्रंप ने शेयर किया पोस्ट

अमेरिकी-ईरान जंग के बीच, ईरान ने अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15E को मार गिराया. इसके साथ इसमें सवार दो पायलट भी ईरान की धरती पर गिर गए. हालांकि अमेरिका ने अब इन दोनों पायलेटों को बचा लिया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'हमने अपने दोनों पायलट को बचा लिया', दुश्मन के घर से सुरक्षित निकले F-15E विमान के चालक; ट्रंप ने शेयर किया पोस्ट
Courtesy: X (@MiliMatters)

अमेरिका-ईरान की लड़ाई चरम पर है. एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को धूल चटाने की कसम खाए हैं, वहीं दूसरी तरफ तेहरान का भी अब जंग के लिए पूरी तरह तैयार है. ईरान की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं. इन हमलों के बीच 3 अप्रैल को ईरान ने अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15E मार गिराया था. 

F-15E विमान में सवार दोनों पायलट तुरंत इजेक्ट हो गए थे. हालांकि इस घटना के बाद एक पायलट को तुरंत रेस्क्यू कर लिया गया था, वहीं दूसरी की तलाश जारी थी. जिसके बाद आज राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा कि है कि उन्होंने दूसरे सैनिक को भी ढूंढ लिया है. 

ईरान में दो दिनों तक छुपा रहा सैनिक

ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में 48 घंटे तक दुश्मन की नजरों से बचते हुए छिपे एक अमेरिकी एयरमैन को अमेरिकी विशेष बलों ने बेहद जोखिम भरे अभियान में सुरक्षित निकाल लिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की है कि F-15E लड़ाकू विमान का लापता क्रू सदस्य अब पूरी तरह सुरक्षित है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह एयरमैन लगभग दो दिनों तक ईरान के ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों में छिपा रहा. उसके पास केवल एक पिस्तौल, इमरजेंसी बीकन, GPS ट्रैकर और सुरक्षित संचार उपकरण थे. उसने ऊंचे इलाके में जाकर खुद को छिपाया और अमेरिकी बलों से संपर्क बनाए रखा. हालांकि ईरानी सेना पूरे क्षेत्र की तलाशी ले रही थी. स्थानीय लोगों से मदद मांगी गई और सूचना देने वाले को इनाम देने का ऐलान भी किया गया. 

अमेरिका ने लगा दी पूरी ताकत 

अमेरिकी सेना के लिए यह अभियान समय की होड़ बन गया था. सैकड़ों विशेष अभियान कमांडो, दर्जनों लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और खुफिया एजेंसियों की पूरी ताकत झोंक दी गई. जिसके बाद एयरमैन हल्की चोटों के साथ बचा लिया गया. उसे इलाज के लिए कुवैत ले जाया गया. हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान हवाई सुरक्षा दे रहा A-10 विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया.

ट्रंप ने खुलासा किया कि एक दिन पहले ही दूसरे अमेरिकी पायलट को भी अलग अभियान में बचाया गया था, लेकिन उसे गुप्त रखा गया ताकि मुख्य बचाव अभियान प्रभावित न हो. उन्होंने कहा कि सैन्य इतिहास में पहली बार दो अमेरिकी पायलटों को दुश्मन के गहरे इलाके से अलग-अलग बचाया गया.