West Bengal Assembly Election 2026 US Israel Iran War

ईरान पर हमला करने जा रहा US! अमेरिकी मिलिट्री तैयार, अब ट्रंप के इशारे का इंतजार

अमेरिका इस वीकेंड ईरान पर हमले की तैयारी पूरी कर चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक मिलिट्री भी पूरी तरह से तैयार है, अब बस केवल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे का इंतजार किया जा रहा है.

X (@MikeSington, @Globalsurv)
Shanu Sharma

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. CNN द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिलिट्री इस वीकेंड ईरान पर हमले की पूरी प्लानिंग कर चुकी है. अब केवल डोनाल्ड ट्रंप के मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है. 

मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है. हालांकि एक ओर तेहरान और अमेरिका के बीच सेकेंड राउंड बातचीत की गई. लेकिन इस चर्चा को इतना सफल नहीं बताया जा रहा है. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में एयर और नेवल एसेट्स बिल्डअप कर लिया है. अब रिपोर्ट के मुताबिक यूएस इस वीकेंड मिलिट्री एक्शन ले सकता है.

व्हाइट हाउस में चल रही बातचीत

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप इस एक्शन के फायदे और रिस्क को कैलकुलेट कर रहे हैं. सक्सेसफुल ऑपरेशन के लिए साथियों और एडवाइजर की भी सालह मांगी जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेहरान के साथ न्यूक्लियर बातचीत के अगले ही दिन यानी बुधवार को व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में ईरान से जुड़े डेवलपमेंट्स का रिव्यू के लिए बैठक बुलाई गई. जिसमें ट्रंप के अधिकारी एन्वॉय स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर ने तेहरान में हुई बातचीत के बारे में उन्हें बताया. रिपोर्ट के मुताबिक अब इस एक्शन पर केवल ट्रंप की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है.

इजरायल यात्रा पर जा रहे मार्को रुबियो

मिल रही जानकारी के मुताबिक US सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो 28 फरवरी को प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू से खास बातचीत के लिए इजरायल की यात्रा पर जाने वाले हैं. हालांकि इससे पहले ही US ने मिडिल ईस्ट में अपनी मिलिट्री को खड़ा कर दिया है. इलाके में 50 से ज्यादा फाइटर जेट खड़े कर दिए है. जिसमें एयरक्राफ्ट फ्लीट में F 22, F 35 और F 16 फाइटर जेट समेत की रिफ्यूलिंग टैंकर भी शामिल है. अरब सागर में भी युद्धपोतों को खड़ा कर दिया गया है. इससे पहले एक अधिकारी ने भी यह दावा किया था कि अमेरिका हमले की तैयारी कर रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था  कि अगर हमला शुरु होता है तो यह केवल दिखावे के लिए नहीं होगा बल्कि कई  दिनों तक चलने वाला होगा.