टेक्सास में नहीं कटता भारतीय मूल के नागरिक का सिर! अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग ने बाइडेन प्रशासन पर बोला हमला
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने भारतीय मूल के नागरिक चंद्र नागल्लैया की नृशंस हत्या को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर बाइडेन प्रशासन द्वारा ये गलती नहीं की जाती तो शायद इस व्यक्ति की उसके परिवार के सामने हत्या नहीं की जाती.
Indian Origin Man Beheaded in Texas: अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के नागरिक चंद्र नागल्लैया की नृशंस हत्या ने दुनिया को हिला कर रख दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया. जिसमें लोगों ने हमलावर के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते दिखें. इसी बीच अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की ओर से भी बयान जारी किया गया है.
डीएचएस ने इस बात को माना कि अगर जो बाइडेन प्रशासन द्वारा 'आपराधिक अवैध विदेशी' को रिहा नहीं किया गया होता तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था. साथ ही इस पोस्ट में विभाग ने यह भी कहा कि अवैध विदेशियों को अमेरिका में रहने की अनुमति अब नहीं है.
बाइडेन प्रशासन की गलती से गई जान!
डीएचएस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक राक्षस ने एक व्यक्ति का सर उसकी पत्नी और उसके बच्चे के सामने काट कर जमीन पर पटक दिया. आगे लिखा गया कि इस बर्बर हत्या को रोकना संभव था अगर इस अवैध विदेशी अपराधी को बाइडेन प्रशासन द्वारा जेल से छोड़ नहीं जाता. उन्होंने कहा कि क्यूबा भी इस व्यक्ति को वापस नहीं लेगा. जिसकी वजह से आपराधिक अवैध विदेशियों को हम तीसरे देश में भेज रहे हैं. इस पोस्ट में यह लिखा गया कि आप अवैध रूप से अमेरिका में एंट्र करते हैं तो आप एस्वातिनी, युगांडा, दक्षिण सूडान या CECOT पहुंच सकते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने दिया आश्वासन
डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर अपने बयान दिए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि उन्हें चंद्र नागमल्लैया की हत्या के बारे में भयानक रिपोर्टों पढ़ा. जिसमें उन्हें डलास में एक सम्मानित व्यक्ति बताया गया था. उन्होंने कहा कि डलास में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या की जानकारी मिली है. जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे के सामने क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने उनकी हत्या कर दी. ट्रंप ने आश्वासन दिया कि मार्टिनेज को कानून की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने बताया था कि इस आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी पर प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप लगाया जाएगा. बता दें कि मोटल मैनेजर चंद्र नागमल्लैया और आरोपी के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी की हत्या कर दी गई.