T20 World Cup 2026

एक बार फिर ईरान आर्मी के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए अमेरिकी F-15 एयरक्राफ्ट- रिपोर्ट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरु हुआ संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुका है. इसी बीच ईरान ने अमेरिकी F-15 विमान को मार गिराने का

X (@Dr_Alchemy)
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रही है. अमेरिका-इजरायल और ईरान  के बीच में चल रहे इस जंग में बुधवार को एक नया मोड़ देखने को मिला. ईरानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की एयर डिफेंस ने एक अमेरिकी F-15 विमान को मार गिराया. इससे पहले सोमवार को ईरानी न्यूज़ एजेंसी IRNA ने दावा किया कि कुवैत के ऊपर एक US F-15 फाइटर जेट को गिराया गया. उन्होंने वीडियो शेयर किया, जिसमें विमान गिरता दिख रहा है. 

अमेरिकी CENTCOM ने स्पष्ट किया कि तीन F-15E स्ट्राइक ईगल जेट कुवैत में फ्रेंडली फायर से गिरे. कुवैती एयर ने माना कि उनके  डिफेंस ने गलती से उन्हें दुश्मन लक्ष्य समझकर गिराया. हालांकि सभी छह पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और उनकी हालत स्थिर है. 

कुवैत आर्मी ने शेयर किया पोस्ट 

कुवैत आर्मी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कुवैती एयर डिफेंस फोर्स ने आज सुबह दुश्मन के कई हवाई टारगेटों का काफी कुशलता से सामना किया. उन्होंने लिखा कि देश की रक्षा मंत्रालय ने देश के सेंट्रल हिस्से में ऑपरेशन के दायरे में उन पर नजर रखी और उन्हें इंटरसेप्ट किया. उन्होंने  इसे देश की तैयारी का हिस्सा बताया. जिसमें कोई भी कैजुअल्टी की खबर सामने नहीं आई है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने सोमवार को साफ कहा कि ईरान अमेरिका से बात नहीं करेगा. यह बयान खामेनेई की मौत के बाद आया. प्रोविजनल लीडरशिप काउंसिल की दूसरी बैठक हुई है.

मिडिल ईस्ट में बढता तनाव 

ईरान के सुप्रीम लीडर को मारने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए ईरानी जनता से सरकार गिराने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह पीढ़ियों का एकमात्र मौका है. जिसमें वे अपने देश के हालात को सुधार सकते हैं. संघर्ष अब पांचवे दिन में पहुंच चुका है. धीरे-धीरे क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है. कई जगहों पर एयरस्पेस बंद हैं, दुनिया भर में तेल की कीमतें प्रभावित हो रही हैं. स्थिति अभी और भी ज्यादा बिगड़ने की आशंका है. इजरायल-अमेरिका और ईरान की इस लड़ाई में अब पूरा मिडिल ईस्ट आ चुका है. इसकी वजह से नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है.