T20 World Cup 2026

अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़ा तनाव! बीच समुंद्र में 'ड्रग शिप' पर ट्रंप के सैनिकों ने किया ताबड़तोड़ हमला

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव अब तेजी से बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर बीच समुद्र में ट्रंप के सैनिकों ने वेनेजुएला के नावों पर हमला कर दिया. इस बात की जानकारी देते हुए खुद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने दावा किया इस नाव में ड्रग्स ले जाया जा रहा था.

Social Media
Shanu Sharma

USA Attack Venezuela Ship: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि एक सैन्य अभियान के दौरान वेनेजुएला से कथित तौर पर ड्रग्स ले जा रही नाव पर हमला किया गया. जिसकी वजह से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. 

वेनेजुएला से आए ड्रग को स्पीडबोट पर ले जाते वक्त दो हफ्ते पहले सैन्य हमला किया गया था. इस दौरान वेनेजुएला के ये पुष्ट नार्कोटेरिस्ट अवैध नशीले पदार्थों का परिवहन अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी. 

वीडियो के साथ शेयर किया पोस्ट 

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में एक 30 सेकंड का वीडियो भी शामिल है. जिसमें पानी के बीच एक नाव में विस्फोट होता नजर आ रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि ये बेहद हिंसक ड्रग तस्करी गिरोह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और महत्वपूर्ण अमेरिकी हितों के लिए बहुत बड़ा खतरा है. अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि ड्रग गिरोह अमेरिका के लिए बहुत बड़ा खतरा है. ट्रंप प्रशासन ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में ड्रग्स के प्रवाह को रोकने के लिए एक यह उचित और जरूरी कदम है. हालांकि कई सीनेटर ट्रंप प्रशासन द्वारा दिए गए इस तर्क से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं रहा है. उन्होंने इस कार्रवाई की वैधता पर सवाल उठाया है. 

ड्रग्स तस्करों को कोई माफी नहीं

ट्रंप प्रशासन की ओर से अमेरिकी समुदायों में बढ़ रहे ड्रग्स की समस्या के लिए विशेष रूप से वेनेज़ुएला के निकोलस मादुरो को जिम्मेदार ठहराया गया है. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में किए गए हमले में ट्रेन डे अरागुआ नामक वेनेज़ुएला गिरोह को निशाना बनाया गया था. उन्होंने बताया कि इस गिरोह को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है. अमेरिकी अधिकारी द्वारा यह भी संकेत दिया गया है कि अगर ड्रग की तस्करी नहीं रूकती है तो अन्य ड्रग ठिकानों पर सैन्य हमला किया जाएगा. अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने मीडिया से बात करते हुए इस बात को दोहराया कि अमेरिका मादुरो को वेनेजुएला का असली नेता नहीं, बल्कि एक ड्रग कार्टेल का मुखिया मानता है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका द्वारा लिए गए इस एक्शन पर हमला करते हुए इसे 'आक्रामकता' बताया.