Zelensky On Biden: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हम कुछ गलतियों को भूल सकते हैं. दरअसल जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की उस गलती को नजरअंदाज़ कर दिया जिसमें उन्होंने गलती से उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहकर संबोधित कर दिया था. यूक्रेनी राष्ट्राध्यक्ष ने कहा कि हम कुछ गलतियों को भूल सकते हैं. आयरलैंड की अपनी यात्रा शुरू करते हुए जेलेंस्की ने शैनन एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह एक गलती है. मुझे लगता है कि अमेरिका ने यूक्रेनियों को बहुत समर्थन दिया है. मुझे लगता है कि हम कुछ गलतियों को भूल सकते हैं.
A close up of Zelensky reacting to when Biden called him “President Putin." pic.twitter.com/2W5yKndV5Z
— Russian Market (@runews) July 12, 2024
आयरलैंड की यात्रा के दौरान वह आयरिश नेता साइमन हैरिस से मुलाकात करेंगे. आयरलैंड की धरती पर दोनों नेताओं के बीच यह पहली द्विपक्षीय मुलाकात होगी. आयरलैंड पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. बड़ी संख्या में यूक्रेनी शरणार्थियों को शरण देने के लिए आयरलैंड को धन्यवाद. आप रूसी आक्रमण की शुरुआत से ही हमारा साथ दे रहे हैं.
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हैरिस वार्ता के दौरान यूक्रेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए आयरलैंड अपना समर्थन देगा. जेलेंस्की वाशिंगटन से लौटते समय आयरलैंड की यह यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में वाशिंगटन में आयोजित नाटो के 75वें शिखर सम्मेलन में भाग लिया था. इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से गलती हो गई. बाइडन ने गलती से जेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति पुतिन कह दिया था. हालांकि उन्होंने अपनी गलती को तुरंत ही सुधार लिया था. बाइडन प्रशासन ने बुधवार को यूक्रेन के लिए 2.3 बिलियन डॉलर के नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है.