ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई अमेरिकियों की मुसीबत? हर परिवार पर बढ़ा हजार डॉलर का बोझ, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ वॉर से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा. हालांकि अब आ रहे रिपोर्ट के मुताबिक ये टैरिफ अमेरिका के लोगों के लिए ही मुसीबत बन चुकी है.

ANI
Shanu Sharma

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी दूसरी पारी के शुरुआत से ही अमेरिका फर्स्ट के नारे लगा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने दूसरे देशों पर टैरिफ भी लगाया, हालांकि उनका यह एक्शन उनके और उनके देश के लिए कितना सही है यह बाद में ही पता चल पाएगा. हालांकि अभी एक ताजा अध्यन में यह पाया गया कि टैरिफ की वजह से अमेरिका के लोगों पर बोझ बढ़ गया है.

अमेरिका पर बढ़ रहे बोझ का निष्कर्ष फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयार्क से जुड़े अर्थशास्त्रियों के विश्लेषण में सामने आया है. जिसमें कहा गया कि इन शुल्का का लगभग 90 प्रतिशत खर्च अमेरिका के उपभोक्ता या कारोबारी ही उठा रहे हैं.

अमेरिकी परिवारों पर बढ़ा एक हजार डॉलर का बोझ 

टैक्स फाउंडेशन के रिपोर्ट की मानें तो टैरिफ के बाद से 2025 में हर अमेरिकी परिवार पर लगभग एक हजार डॉलर का बोझ बढ़ा है. वहीं इस साल यानी 2026 में यह बोझ 1300 डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है. इस रिपोर्ट में बताया गया कि विदेशों से आने वाले सामानों पर लगने वाले टैरिफ की वजह से सामान महंगे हो गए. विदेशी निर्यातकों ने अपने दाम में काफी कम बदलाव किया. जिसकी वजह से टैरिफ का बोझ भी अमेरिकियों को उठाना पड़ा. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि टैरिफ लगाते वक्त ट्रंप ने दावा किया था कि इन शुल्कों का भुगतान विदेशी कंपनियां और सरकारें करेंगी. लेकिन वास्तविकता कुछ और है.

ट्रंप सरकार के प्रति बढ़ी नाराजगी!

रिपोर्ट में बताया गया कि विदेशी निर्यातकों ने अपने दाम में काफी कम कटौती की है. जिसकी वजह से इसका बोझ अमेरिका के खरीदारों को उठाना पड़ा. टैरिफ का प्रभाव अमेरिकी नागरिकों पर ज्यादा पड़ा है. अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौता फाइनल कर लिया है. पहले भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था, लेकिन इस समझौते के बाद अब 18 प्रतिशत हो गया है. जिससे भारतीय व्यापारियों को राहत मिलेंगी. हालांकि ट्रंप का टैरिफ वॉर खुद उनके ही देश के लोगों के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है. इससे अमेरिकियों का गुस्सा ट्रंप सरकार के प्रति और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है.