अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर कड़ा कदम उठाया है. ट्रंप ने सात और देशों के साथ-साथ फलस्तीनियों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं. उन्होंने आदेश दिया है कि वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों को पूरी तरह रोका जाए.
16 दिसंबर 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और वेटिंग प्रक्रिया में कमियों का हवाला देते हुए अमेरिका में प्रवेश पर लगे यात्रा प्रतिबंधों का विस्तार किया है.
प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा है कि, "हमारी संपत्ति की चोरी और आतंकवाद, ड्रग्स तस्करी और मानव तस्करी सहित कई अन्य कारणों से, वेनेजुएला की सरकार को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है. उनका कहना है कि अमेरिका अब ऐसी गतिविधियों को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा. इसलिए आज मैं वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकबंदी का आदेश दे रहा हूं."
BREAKING: Trump just ordered "A TOTAL AND COMPLETE BLOCKADE OF ALL SANCTIONED OIL TANKERS going into, and out of, Venezuela."
This is an ACT of WAR according to international Law:
Declaring a blockade without Congress would be an illegal initiation of hostilities.
A president… pic.twitter.com/c2HvQj00w3— Brian Krassenstein (@krassenstein) December 17, 2025Also Read
- 'इस्लामिज्म वैश्विक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा...', बॉन्डी बीच हमले के बाद भड़कीं अमेरिका की इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड
- व्हाइट हाउस फायरिंग के बाद बदली US इमिग्रेशन नीति, जानें और किन 5 देशों पर लगा यात्रा प्रतिबंध
- इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, जानें दौरे पर किन 8 मुद्दों पर बनी सहमति
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सख्त लहजे में लिखा कि वेनेजुएला को दक्षिण अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े नौसैनिक बेड़े से घेर लिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक वेनेजुएला अमेरिका के तेल, जमीन और दूसरी संपत्तियां वापस नहीं करता, तब तक उन पर सैन्य दबाव और बढ़ेगा. उन्हें ऐसा झटका लग सकता है जो उन्होंने पहले कभी भी नहीं देखा होगा.
ट्रंप ने कहा कि इस पूरी चोरी में मादुरो सरकार भी शामिल है. उन्होंने मादुरो सरकार को विदेश आतंवादी संगठन घोषित कर दिया है. ट्रंप का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी, अपहरण, मानव तस्करी और हिंसा में वेनेजुएला की सरकार भी शामिल है.
इस आदेश के तहत अमेरिकी सेना वेनेजुएला से आने-जाने वाले प्रतिबंधित तेल टैंकरों को रोकेगी। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि यह नाकाबंदी कैसे लागू होगी या इसमें दूसरे देश शामिल होंगे या नहीं।
अब ट्रंप के इन बयानों पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का असली मकसद उन्हें सत्ता से हटाना है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर भी आरोप लगाया कि उसने वेनेजुएला का तेल ले जा रहे एक निजी जहाज पर हुई कथित डकैती पर चुप्पी साध रखी है।