'ट्रंप पीछे हट गए...', अमेरिकी राष्ट्रपति के हमले रोकने पर आया ईरान का पलटवार
अमेरिकी राष्ट्रपति के हमले रोकने और बातचीत का समर्थन करने के बाद ईरान का बयान आ गया है...
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि अमेरिका और ईरान ने चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए पिछले दो दिनों में सार्थक बातचीत की है. काबुल में ईरानी दूतावास ने एक तीखी प्रतिक्रिया पोस्ट की, जिसका शीर्षक था ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद ट्रंप पीछे हट गए है. अब इस मामले में ईरान की इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद लोग ट्रंप के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.
ट्रंप का बड़ा दांव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दांव खेलते हुए ईरान के ऊर्जा ठिकानों और पावर प्लांट्स पर सैन्य हमलों को अगले 5 दिनों के लिए टाल दिया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से ईरान के साथ बेहद सकारात्मक बातचीत चल रही है, जिसके चलते उन्होंने रक्षा विभाग को फिलहाल हमले रोकने के निर्देश दिए हैं.
Also Read
नेतन्याहू की रहस्यमयी चुप्पी
इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात इजरायल का रुख है. लेबनान तक युद्ध का विस्तार कर चुके इजरायल और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने ट्रंप के इस बड़े ऐलान पर फिलहाल पूरी तरह से रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है. ट्रंप की यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ठीक एक दिन पहले उन्होंने ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी थी