बकरीद मन गई लेकिन अब क्या? सड़े हुए मांस, गंदगी और बदबू के बीच घूंट रही पाकिस्तान की जनता
पाकिस्तान में बकरीद तीन दिनों तक धूमधाम से मनाया गया. हालांकि इसके बाद अब वहां के लोगों का हाल बेहाल है. मांस के टुकड़े सड़ने लगे हैं, जिसकी वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है.
बकरीद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है. पाकिस्तान में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया गया. हालांकि उसके बाद पाकिस्तान का हाल बेहाल हो गया. इस त्योहार में कुर्बानी की प्रथा है, पाकिस्तान में भी भारी संख्या में पशुओं की कुर्बानी दी गई. लेकिन इसके बाद पूरा पाकिस्तान दुर्गंध और मांस के टुकड़ों से पट गया है.
इस समय पाकिस्तान में भीषण गर्मी का कहर जारी है. जिसके कारण फेंके गए मांस के टुकड़े तेजी से सड़ रहे हैं, जिसकी वजह से बदबू पूरे इलाके में फैल रहा है. इस वजह से लोग अब अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. पाकिस्तान की जनता इसके पीछे कराची के नगर निगम की विफलता बता रही है.
वेस्ट मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा सफाई अभियान जारी
बता दें कि बकरीद तीन दिन मनाया गई, जिसकी वजह से भारी संख्या में कुर्बानी दी गई है. अब मांस के सड़ने के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ रही है. सिंध सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बकरीद के बाद करांची में लगभग 1 लाख 50 हजार टन मांस को डंप किया गया है. यह आंकड़ा केवल एक शहर का है, यानी पूरे पाकिस्तान का क्या हाल होगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है. हालांकि वेस्ट मैनेजमेंट बोर्डल और प्रशासन की ओर से सफाई अभियान चलाए जाने का दावा किया जा रहा है. लेकिन वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि सड़क पर सड़े हुए मांस के टुकड़ों से अब बदबू फैल रही है. जिसकी वजह से लोगों का निकलना काफी ज्यादा दूभर हो गया है. लोग साफ हवा में सांस लेने के लिए तड़प रहे हैं. लेकिन गर्मी के कारण यह और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है.
सफाई के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज
पाकिस्तान में इस समस्या को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. जमात-ए-इस्लामी के नेता पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पर हमला बोल रहे हैं. जीआई प्रमुख हाफिज नजीम ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से चलाए गए सफाई अभियान से कुछ नहीं बदला है. लोगों को अपने पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. हालांकि सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि सफाई अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. इसके लिए नगरपालिका अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है. लेकिन इस मुद्दे की सच्चाई केवल पाकिस्तान की जनता ही बता सकती है कि उन्हें पाकिस्तान की हवा कैसी लग रही है.