अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है. पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई. दरअसल जब ट्रंप मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इस दौरान ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए. वहां मौजूद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को कवर कर लिया. इस दौरान जब वहां मौजूद एजेंट्स ने ट्रंप को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रंप के चेहरे और कान पर खून नजर आया.
ट्रंप ने अपनी मुट्ठी भींचकर हवा में लहरा दी तो वहां तैनात सभी सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उताकर कार में बैठाकर वहां से ले गए. इस घटना का वीडियो अब सामने आया है. जहां देख सकते हैं कि कैसे ट्रंप के भाषण के दौरान गोलीबारी होती है. जिसमें ट्रंप घायल हो जाते हैं.
हादसे को लेकर खुद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है. इस बात की जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत हुआ, जब बहुत ज्यादा खून बहा तो लग रहा थे कि क्या हो रहा है. मैं अमेरिका की सीक्रेट और सभी लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर तेजी से एक्शन लिया'.
#WATCH बटलर, पेनसिल्वेनिया (USA) में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी हुई। उन्हें अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा एक वाहन तक पहुंचाया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2024
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं और आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर जारी की जाएगी।"
(सोर्स - रॉयटर्स) pic.twitter.com/RQSTONZZdC
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, 'मैं रैली में मारे गए व्यक्ति के परिवार और गंभीर रूप से घायल हुए एक अन्य व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. हमारे देश में ऐसी घटना होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. अब तक शूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है, हालांकि उसे मारा जा चुका है. भगवान अमेरिका की रक्षा करें!' ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने घटना के इस वीडियो को शेयर की है.
I fully endorse President Trump and hope for his rapid recovery pic.twitter.com/ZdxkF63EqF
— Elon Musk (@elonmusk) July 13, 2024
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के मंच से जाने के कुछ देर बार ही पुलिस ने मैदान खाली करा लिया. स्थानीय अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगा कर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी सर्विस के डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल, होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी एलेजांद्रो मेयरकास और व्हाइट हाउस की होमलैंड सिक्योरिटी सलाहकार लिज़ शेरवुड-रैंडल ने इस बारे में पूरी जानकारी मीडिया से साझा की है.