मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान गिरा अमेरिकी फाइटर जेट, पायलट सुरक्षित

F-16 Fighter Jet Crash: अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को टेक्सस एयर नेशनल गार्ड का F-16 फाइटिंग फाल्टन फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

X
Shilpa Srivastava

F-16 Fighter Jet Crash: अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को टेक्सस एयर नेशनल गार्ड का F-16 फाइटिंग फाल्टन फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा ट्रावर्स सिटी के पास ग्रैंड ट्रावर्स काउंटी के ब्लेयर टाउनशिप इलाके में हुआ. यह विमान 149th फाइटर विंग से जुड़ा था और मिशिगन में ट्रेनिंग के लिए आया हुआ था.

अधिकारियों के मुताबिक, यह एक रेगुलर ट्रेनिंग प्रैक्टिस थी. हादसे के कारणों की जांच अभी जारी है. दुर्घटना की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है. बता दें कि पायलट ने विमान के क्रैश होने से पहले सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया था. इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा था. 

पायलट को लेकर नहीं मिली ज्यादा जानकारी:

अधिकारियों ने पायलट की पहचान और चोटों की विस्तृत जानकारी जारी नहीं की. बाद की स्थानीय रिपोर्टों में उसकी स्थिति स्थिर बताई गई. F-16 जैसे लड़ाकू विमानों में इमरजेंसी इजेक्शन सिस्टम होता है, जिसकी मदद से पायलट गंभीर स्थिति में विमान से बाहर निकल सकता है. विमान के जमीन पर गिरने के बाद घटनास्थल के आसपास धुआं और मलबा दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनने और आसमान में काला धुआं उठते देखने की जानकारी दी.


ग्रैंड ट्रावर्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट ने हादसे के बाद आसपास के इलाके में लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने पर कहा गया. साथ ही इमरजेंसी अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया. काउंटी रोड 633 के आसपास का क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद भी किया गया.

ट्रेनिंग के लिए मिशिगन आया था विमान:

यह F-16 एलपीना कॉम्बैट रेडीनेस ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे ट्रेनिंग प्रैक्टिस का हिस्सा था. यह स्थान डिट्रॉयट से करीब 190 मील (305 किलोमीटर) उत्तर में स्थित है. टेक्सस एयर नेशनल गार्ड की 149th फाइटर विंग इस ट्रेनिंग में शामिल थी. 

क्रैश की वजह अभी साफ नहीं:

फिलहाल अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने F-16 दुर्घटना की वजह की पुष्टि नहीं की है. कुछ रिपोर्टों में संभावित पक्षी से टकराने की संभावना बताई गई है. यह आधिकारिक रूप से दुर्घटना का कारण घोषित नहीं हुआ है. जांच पूरी होने के बाद ही सही वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया है और दुर्घटना की जांच जारी है.