मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, ईरान के हमले का इजरायल ने दिया जवाब; तेहरान के कई एयरपोर्ट को बनाया निशाना

इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से जंग तेज हो गई है.यह युद्ध ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही किसी समझौते पर पहुंचने की बात कर रहे हैं.

AI
Shanu Sharma

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ओर शांति वार्ता लगभग फाइल होने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. इजरायल ने सोमवार को ईरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए. 

इजरायल द्वारा किए गए इन हमलों के बाद ईरान ने अपना सबसे महत्वपूर्ण हवाई अड्डा बंद कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक इजरायली वायुसेना ने ईरान के इस्फाहान, तबरीज, तेहरान और पश्चिम तेहरान के करज इलाके में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

इजरायली सेना ने दी हमले की जिम्मेदारी

इजरायली सेना के प्रवक्ता की ओर से इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा गया कि हमले पश्चिम और मध्य ईरान के सैन्य अड्डों पर किए गए. ईरानी सरकारी टीवी ने भी इन इलाकों में जोरदार धमाकों की खबर दी. इस हमल के बाद तुरंत ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरी तरह बंद कर दिया.

बता दें कि ईरान ने रविवार को इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं. अप्रैल से लागू युद्धविराम के बाद ईरान का यह पहला बड़ा हमला था. जिसके बाद अब इजरायल की ओर से हमले का जवाबी कार्रवाई बताते हुए ईरानी ठिकानों पर हमला किया गया है.

राष्ट्रपति ट्रंप का शांति समझौता

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करते हुए मिसाइल हमले का जवाब न देने की अपील की है. उन्होंने कुछ घंटों पहले ही मीडिया से बातर करते हुए यह कहा था कि ईरान के साथ जल्द ही कोई समझौता हो सकता है. लेकिन इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच चल रही शांति समझौते की कोशिश एक बार फिर से फेल होती नजर आ रही है.

अमेरिका ने पहले से ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी कर रखा है, जिसके कारण क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है. इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया है. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई. इन हमलों ने एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया है. इसी के साथ शांति समझौता एक बार फिर से लगभग फेल होती नजर आ रही है.