"चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग मानवता का ऐतिहासिक क्षण" , यूएन में बोलीं भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज
यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई दी है. रुचिरा ने कहा कि चंद्रमा को लक्ष्य बनाकर भारत न केवल वहां तक पहुंच गया है.
नई दिल्लीः यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई दी है. रुचिरा ने कहा कि चंद्रमा को लक्ष्य बनाकर भारत न केवल वहां तक पहुंच गया है. बल्कि आगे की संभावनाओं पर भी हमारी नजर है.
भारत दुनिया का पहला देश
कंबोज ने कहा कि चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग 1.4 बिलिय भारतीयों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतीक है. उन्होंने यह भी कहा कि मानवता के लिए ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि हम चांद के साउथ पोल पर प्रवेश कर रहे हैं जहां अभी तक कोई नहीं पहुंचा है. भारच चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला एकमात्र देश है.
यूएन महासचिव ने दी बधाई
भारत की चंद्रयान-3 की सफलता पर यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और महासभा के अध्यक्ष सीसाबा कोरोसी ने भारत को बधाई दी है. गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में हासिल की गई बड़ी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं. वहीं कोरोसी के प्रवक्ता ने भी भारत को बधाई दी उन्होंने कहा कि भारत की इस सफलता का जश्न उनके ऑफिस में भारतीय सहयोगी भी मना रहे हैं.
पूरी मानवता को होगा फायदा
कंबोज ने यूएन में अपने संबोधन के दौरान लैंगिक समानता पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रयान मिशन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं. यह भारत के महिलाओं के नेतृत्व करने वाले भारत के विकास मॉडल से मेल खाती हैं. कंबोज ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने इस बात को रेखांकित करते हुए कहा है कि यह सफलता हम सभी की है. इससे फायदा पूरी मानवता को होगा.
दुनिया के सभी देशों के पास क्षमता
भारत के स्पेस सेक्टर में सहयोग को लेकर कंबोज ने कहा कि भारत ने मानव जाति के कल्याण के लिए कई रॉकेट और सैंटेलाइट्स को लॉन्च किया है. इसरो के ये मिशन विज्ञान, शिक्षा और तकनीक को प्रोत्साहित करते हैं. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि दुनिया के सभी देश ऐसी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता रखते हैं.
यह भी पढ़ेंः क्या है हलाल हॉलीडे? क्यों उठ रही मुस्लिम देशों में इसकी जोर-शोर से मांग