T20 World Cup 2026

अर्जुन कपूर पर फिर आया मलाइका अरोड़ा का दिल? मां को याद कर इमोशनल हुए एक्स बॉयफ्रेंड तो 'मुन्नी' का रिएक्शन हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी दिवंगत मां को याद कर इमोशनल हुए. इसपर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रिएक्ट किया है. जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

x
Antima Pal

मुंबई: अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की जयंती पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने जीवन की कठिनाइयों का जिक्र किया. इस पोस्ट पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी दिल वाली इमोजी से रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस और नेगेटिव कमेंट्स के बीच अर्जुन को ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

अर्जुन कपूर पर फिर आया मलाइका अरोड़ा का दिल? 

अर्जुन कपूर, जो हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे, फिल्म इंडस्ट्री से होने के बावजूद जीवन में कई चुनौतियों का सामना कर चुके हैं. बचपन में ही उनके माता-पिता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर का तलाक हो गया था. बाद में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की. अर्जुन अपनी मां से बहुत करीब थे और 2012 में उनकी मौत के बाद से वे उन्हें बहुत याद करते हैं. सोशल मीडिया पर अर्जुन अक्सर अपनी मां के लिए इमोशनल पोस्ट करते रहते हैं.

Malaika Arora Reacts insta story

हाल ही में उन्होंने अपनी मां की जन्मदिन पर एक फैन क्लब द्वारा बनाए गए कोलाज को रीशेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, आज मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं. जीवन ने हाल ही में मेरे साथ काफी क्रूरता की है, लेकिन ठीक है... मैंने पहले भी धक्के खाए हैं, आगे भी खाऊंगा और फिर भी उठ खड़ा होऊंगा. क्योंकि तुमने मुझे सिखाया है कि जीवन का सामना सिर उठाकर, गरिमा और शालीनता से कैसे किया जाता है. हम साथ मिलकर इसे पार करेंगे, तुम और मैं. एक दिन फिर मिलेंगे और तुम्हारा जन्मदिन साथ मनाएंगे. तुम्हारा प्यार करने वाला बेटा, अर्जुन.'

एक्टर की पोस्ट ने किया सेलेब्स को इमोशनल

इस पोस्ट ने बॉलीवुड में सबको भावुक कर दिया. जहां जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अपारशक्ति खुराना, संजय कपूर, रकुल प्रीत सिंह और करीना कपूर खान ने रेड हार्ट इमोजी से सपोर्ट किया, वहीं जेनिलिया देशमुख ने लिखा- 'सब अच्छा होगा अर्जुन. तुम्हारे पास अपना स्पेशल एंजेल हमेशा देखभाल कर रही है.

अर्जुन-मलाइका ने 6 साल के रिश्ते को किया था खत्म

खास बात यह कि अर्जुन की एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी इस पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी लगाकर अपना प्यार और सपोर्ट दिखाया. 2024 में दोनों ने 6 साल के रिलेशनशिप को खत्म किया था, लेकिन अब भी दोनों के बीच सम्मानजनक और दोस्ताना रिश्ता बना हुआ है. मलाइका ने हाल ही में कहा था कि अर्जुन उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं. पब्लिक में भी दोनों की अच्छी बॉन्डिंग दिखती है.