श्रीलंकाई सरकार का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए 15 हजार लोग

Srilanka Drug Crackdown: श्रीलंका में ड्रग तस्करों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इसी महीने युक्तिया यानी 'न्याय' नाम का एक ऑपरेशन शुरू किया था. 

Shubhank Agnihotri

Srilanka Drug Crackdown: श्रीलंकाई सरकार ने ड्रग तस्करी को लेकर चलाए गए देशव्यापी अभियान में 15 हजार लोगों को हिरासत में लिया है. सरकार ने बताया कि इस दौरान पुलिस बलों ने लगभग 440 किलो नशीले पदार्थों की जब्ती की है. इन नशीले पदार्थों में 272 किलो भांग, 35 किलो गांजा साथ ही 9 किलो हेराइन शामिल है. 

युक्तिया नाम से शुरू किया ऑपरेशन

श्रीलंकाई पुलिस के मुताबिक, अरेस्ट किये गए लोगों में 13,666 लोग तस्करी के आरोप में संदिग्ध हैं. वहीं, लगभग 1100 लोग ऐसे हैं जिन्हें लत लगी हुई है. इन लोगों को सैन्य पुर्नवास केंद्रों में लत छुड़ाने के लिए भेजा गया है. आपको बता दें कि श्रीलंका में ड्रग तस्करों पर लगाम लगाने के लिए इसी महीने युक्तिया यानी 'न्याय' नाम का एक ऑपरेशन शुरू किया था. 


क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए लगेगी रेड पर रोक 

श्रीलंकाई पुलिस ने कहा कि क्रिसमस को देखते हुए रेड को कुछ दिनों के लिए रोका जाएगा. श्रीलंका में हो रही इस कार्रवाई  का मानवाधिकार समूहों ने बड़े स्तर पर विरोध किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस बगैर किसी सर्च वारंट के रेड मार रही है. 


गरीबों को बनाया जा रहा निशाना 

रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में नशीले पदार्थों से जुड़ी अब तक कि सबसे बड़ी खेप दिसंबर 2016 में पकड़ी गई थी. इस दौरान पुलिस ने लगभग 800 किलो कोकीन की जब्ती की थी. साल 2018 में इसे नष्ट कर दिया गया था. आपको बता दें कि साल 2015 से लेकर 2018 के बीच लगभग 1700 किलो कोकीन श्रीलंका में पकड़ा जा चुका है. मानवाधिकार समूहों से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर श्रीलंकाई सरकार की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह कार्रवाई बगैर सबूतों के आधार पर की जा रही है. गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है.