Video: सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई शूटिंग, 2 की मौत-कई घायल
अमेरिका के सिएटल शहर में एक फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है. इस हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
सिएटल: अमेरिका के सिएटल शहर में एक फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है. इस हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना शहर के मशहूर स्पेस नीडल के पास सिएटल सेंटर में हुई. पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय) फायरिंग शुरू हुई.
उस समय वहां “Bite of Seattle” फेस्टिवल चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. अचानक गोलियों की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई. PD के अनुसार, अभी तक 6 लोगों को गोली लगी है. इनमें से एक बच्चा हो सकता है. इसे अब MCI (बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की घटना) के तौर पर देखा जा रहा है. SPD की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति अरबी मूल का है. यहां देखें पोस्ट-
Also Read
कौन-सा था ये फेस्टिवल?
यह “Bite of Seattle” नाम का एक बड़ा फूड फेस्टिवल है, जो हर साल होता है. इसमें सैकड़ों खाने के स्टॉल और म्यूजिक प्रोग्राम होते हैं. 1982 से शुरू हुआ यह फेस्टिवल हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घटना वाली जगह से दूर रहें जिससे जांच में कोई परेशानी न हो.