यूक्रेन के ट्रेन प्लेटफॉर्म से टकराया रूस का ड्रोन, 13 लोगों की मौत; वीडियो में दिखीं लाशें ही लाशें
गुरुवार की सुबह रूस का एक ड्रोन यूक्रेन निप्रो रेलवे स्टेशन पर स्थित एक प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिसमें करीब 13 लोगों के मारे जाने और 5 लोगों के घायल होने की खबर है. यूक्रेन के प्रशासन ने यह जानकारी दी.
गुरुवार की सुबह रूस का एक ड्रोन यूक्रेन निप्रो रेलवे स्टेशन पर स्थित एक प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिसमें करीब 13 लोगों के मारे जाने और 5 लोगों के घायल होने की खबर है. यूक्रेन के प्रशासन ने यह जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, रूस का ड्रोन सीधे उसी प्लेटफॉर्म पर आकर फंसा जहां लोग खड़े हुए थे. स्टेशन पर हुए हमले के बाद प्लेटफॉर्म पर जले हुए शव पड़े हैं. फिलहाल इस हमले में 13 लोगों की मौत की खबर है.
यूक्रेन ने मॉस्को पर दागे 613 ड्रोन
बता दें कि रूप यूक्रेन पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले कर रहा है. यूक्रेन भी ड्रोन हमला करने के मामले में पीछे नहीं है. इस हमले से पहले रूस ने कहा था कि मॉस्को की तरफ रातभर में 613 ड्रोन दागे गए जिनमें से अधिकांश को मार गिराया गया. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने टेलीग्राम प कहा कि एयर डिफेंस फोर्स ने बुधवार शाम और गुरुवार सुबह के बीच शहर की तरफ आ रहे 231 ड्रोन को नष्ट कर दिया और बाकी को दूर के रास्तों पर बेअसर कर दिया.
Also Read
अगले महीने रूस यूक्रेन में होगी शांति वार्ता
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले जारी रहने के बीच उसने रात भर में रूसी इलाकों में 1,214 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. रूस और यूक्रेन दोनों ने हाल के महीनों में हमले बढ़ा दिए हैं जबकि मॉस्को और कीव भी शांति वार्ता फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं जो अगले महीने अमेरिका की मध्यस्थता से होगी.