T20 World Cup 2026

इजरायल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तिरंगे के रंग से सजाया गया इजरायली संसद 'नेसेट'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इजरायल दौरे पर हैं. हालांकि उनके आगमन से पहले इजरायली संसद नेसेट को भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा गया है. जो हर एक भारतीय के लिए गर्व की बात है.

X (@AmirOhana)
Shanu Sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल के दौरे पर जाने वाले हैं. उससे ठीक इजरायली संसद 'नेसेट' को भारतीय तिरंगे के रंगों में सजाया गया. इसे दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते के निशान के रूप में देखा जा रहा है. नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने सोशल मीडिया पर संसद भवन की नाइट पिक्चर शेयर की. जिसमें इमारत भगवा, सफेद और हरे रंगों में डूब नजर आ रहा है.

पीएम मोदी आज यानी 25 फरवरी से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल जा रहे हैं. यह कदम दोनों राष्ट्रों के रिश्तों में गर्मजोशी का संदेश माना जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरान नौ वर्षों में दूसरा है, जिसका फोकस रक्षा और व्यापार क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर है. 

रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड

अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2017 में प्रधानमंत्री मोदी इजरायल दौरे पर गए थे. इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था. अब इस यात्रा से इसे विशेष रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, दोनों देश लंबे समय से एक-दूसरे के विश्वसनीय साथी रहे हैं.

इस दौरे के दौरान इस बंधन को औपचारिक मान्यता मिलने की संभावना है. अपग्रेडेड फ्रेमवर्क से उन्नत रक्षा प्रणालियों के संयुक्त विकास और आपात स्थितियों में एक-दूसरे का साथ देने की प्रतिबद्धता मजबूत होगी. यह कदम दोनों देशों की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है, जो वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहायक सिद्ध होगा.

नेसेट में पीएम मोदी का होगा संबोधन

पीएम मोदी के इस दौरे पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा हवाई अड्डे पर स्वागत करेंगी. यरुशलम पहुंचने से पहले दोनों नेताओं के बीच एकांतिक बैठक होगी, जिसमें द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद पीएम मोदी का नेसेट में संबोधन होगा, जो विश्व के चुनिंदा नेताओं को मिलने वाला दुर्लभ सम्मान है.

इस दौरान प्रधानमंत्री इजरायली नवाचारों पर आधारित एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में भी हिस्सा लेंगे और प्रमुख कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. फिर नेतन्याहू उनके सम्मान में एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे, जो व्यक्तिगत स्तर पर संबंधों को मजबूत करेगा. दूसरे दिन, पीएम मोदी होलोकॉस्ट पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए याद वाशेम स्मारक केंद्र जाएंगे. उसके बाद वे इजरायली राष्ट्रपति आइजक हर्जोग से मिलेंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत होगी. इस दौरे के दौरान कई मजबूत समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.