menu-icon
India Daily

'वेलकम टू रोम, मेरे दोस्त', PM मोदी के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों की यात्रा पर हैं. मंगलवार की शाम इटली पहुंचते हीं वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका खास स्वागत किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर की.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'वेलकम टू रोम, मेरे दोस्त', PM मोदी के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी
Courtesy: X (@GiorgiaMeloni)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली में हैं. पांच देशों के यूरोपीय दौरे के अंतिम चरण में मंगलवार शाम रोम पहुंचे. पीएम मोदी का यह दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष निमंत्रण पर आयोजित किया गया है. पीएम मोदी का यह दौड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि उनका यहा इटली का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है.

पीएम मोदी के पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने उनका हार्दिक स्वागत किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त! उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो गई.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब दोनों नेताओं की तस्वीर वायरल हुई हो. इससे पहले भी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. पीएम मेलोनी जब भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करती हैं, तब खास सेल्फी शेयर करती हैं. लोगों को उनकी दोस्ती काफी पसंद भी आती है. पीएम मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत बनाने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक इस दौरे के दौरान पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से मुलाकात करेंगे. जिसमें दोनों देश कई मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं.

दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध

विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों प्रधानमंत्रियों की 2023 के बाद यह आठवीं मुलाकात है. मेलोनी 2023 में  G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचीं थीं. जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में नई गति आई है. इस दौरे में संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और रक्षा, आतंकवाद-विरोधी सहयोग तथा नए क्षेत्रों में भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा.

अभी के समय में इटली, यूरोपीय संघ में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है. दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जिसे 2029 तक लगभग 224.2 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है. इटली की कंपनियों ने भारत में अधिक मात्रा में निवेश किया है. दोनों देश मुख्य रूप से सैन्य उपकरणों में सह-उत्पादन और सह-विकास पर जोर दे रहे हैं. युद्ध के माहौल में पीएम मोदी का यह दौरा भारत के लिए कई रास्ते खोल सकते हैं.