'ईसाई विरोधी और दिमागी बीमार...', शूटर कोल एलन के मैनिफेस्टो पर राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले हमलावर ने अपने परिवार को घोषणापत्र दिया था. जिसपर ट्रंप की प्रतिक्रिया आई है. ट्रंप ने हमलावर को कट्टरपंथी और दिमागी रूप से बीमार करार दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक डिनर कार्यक्रम के दौरान हमला करने वाले हमलावर के मेनिफेस्टो पर प्रतिक्रिया दी है. जिसमें कोल थॉमस एलन ने हिल्टन होटल में सुरक्षा समेत अन्य कई मुद्दों पर तंज कसा था.
एलन ने इस मेनिफेस्टो में खुद को 'फ्रेंडली फेडरल असासिन' बताया और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना जाहिर की थी. उसके इस मेनिफेस्टो पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए जवाब दिया और कि मैं कोई बलात्कारी नहीं हूं.
ट्रंप ने मैनिफेस्टो पर दी प्रतिक्रिया
ट्रंप ने कहा कि मैंने किसी का बलात्कार नहीं किया. मैं बाल यौन शोषण करने वाला नहीं हूं. ट्रंप ने इसे जेफ्री एपस्टीन से जुड़े पुराने आरोपों का इशारा बताते हुए पत्रकार पर हमला बोला और कहा कि मैनिफेस्टो पढ़कर उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए. उन्होंने जोड़ा कि मैं उनमें से कोई भी चीज नहीं हूं. मुझे पूरी तरह बेदाग साबित किया जा चुका है.
Also Read
- LSG vs KKR: 'रिंकू, नाम ही काफी है....' लखनऊ के जबड़े से छिनी जीत, POTM के बाद दिया दिल जीतने वाला बयान
- ईरान-अमेरिका शांति वार्ता में पुतिन की एंट्री! पाकिस्तान में बातचीत फेल, आज मॉस्को पहुंचेंगे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची
- 'ईरानी जासूस होता तो और विनाशकारी हथियार...', ट्रंप पर हमले की कोशिश से 10 मिनट पहले हमलावर ने परिवार को भेजा था मेनिफेस्टो
ट्रंप ने एलन को कट्टरपंथी, ईसाई-विरोधी और काफी बीमार आदम करार दिया. उन्होंने बताया कि एलन पहले एक आस्तिक ईसाई था, लेकिन बाद में वह ईसाई-विरोधी बन गया. राष्ट्रपति ने अमेरिका में बढ़ रही राजनीतिक हिंसा के लिए डेमोक्रेटिक नेताओं की हेट स्पीच को जिम्मेदार ठहराया और इसे खतरनाक बताया. जब उनसे पूछा गया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर उन्हें कोई चिंता हुई या नहीं, तो ट्रंप ने कहा कि मुझे कोई चिंता नहीं हुई. मैं जीवन को समझता हूं. हम एक पागल दुनिया में रहते हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप पर तीसरा जानलेवा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति पर यह कोई पहला हमला नहीं था बल्कि इससे पहले भी दो और हमले की कोशिश की जा चुकी है. यह ट्रंप की जान पर पिछले दो वर्षों में तीसरा जानलेवा हमले का प्रयास था. ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि वे खुद देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है, इसलिए उन्होंने एजेंट्स से कहा कि एक मिनट रुको, मुझे देखने दो. उन्होंने बताया कि वे सचमुच वापस अंदर जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका.
उपराष्ट्रपति वेंस को कुछ ही सेकंड में सुरक्षित निकाल लिया गया था. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना को राजनीतिक हिंसा का उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसी नफरत भरी भाषा देश के लिए खतरनाक है. उन्होंने जोर दिया कि फर्स्ट लेडी बहुत मजबूत हैं और उन्होंने स्थिति को अच्छे से हैंडल किया.