जापान में विमान हादसे की जांच शुरू, पांच लोगों की हुई थी मौत
Japan Plane Collission: जापान के हानेडा एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर के बाद लगी आग के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी.
Japan Plane Collission: जापान के हानेडा एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर के बाद लगी आग के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी. जापानी हवाई यातायात नियंत्रण अफसरों और प्लेन के पायलट के बीच बातचीत को आधार बनाकर जांच की जा रही है जिससे घटना के कारणों का पता चल सके.
कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया था यात्री विमान
जापान एयरलाइंस का यात्री विमान एयरबस ए-350 ने साप्पोरो शहर के पास शिन चिटोस एयरपोर्ट से हानेडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी.
Also Read
जापान टाइम्स के मुताबिक लैंडिंग से पहले विमान कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया. इस दौरान कोस्ट गार्ड के प्लेन में सवार 6 में से 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. वहीं पायलट घायल होने के बाद भी विमान से निकलने में कामयाब रहा.
दोनों विमान एक साथ रनवे पर कैसे पहुंचे?
जापान की ट्रांसपोर्ट मिलिट्री बोर्ड ने कहा कि जांचकर्ता दोनों विमानों के पायलटों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ करने की योजना बना रहे हैं. दोनों विमान एक साथ रनवे पर कैसे पहुंचे यह जाना जा सके.