व्हाइट डबल क्रॉस से नवाजे गए PM मोदी, मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया है. सोमवार को ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (1st क्लास) दिया गया.

X (@narendramodi)
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया है. सोमवार को ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (1st क्लास) दिया गया. यह सम्मान विदेशी नेताओं को स्लोवाकिया से दोस्ती बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत करने के लिए दिया जाता है. बता दें कि यह पीएम मोदी को मिला 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. 

खास बात यह है कि 1993 में स्वतंत्रता मिलने के बाद मोदी जी स्लोवाकिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इस यात्रा के दौरान यह सम्मान उन्हें दिया गया. सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए इसे पूरे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित किया. 


दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर दिया जाता है सम्मान:

स्लोवाकिया का यह सम्मान बहुत प्रतिष्ठित माना जाता है. इसे स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ही देते हैं. यह उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो. यह सम्मान पीएम मोदी की सक्रिय विदेश नीति और विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती पहचान का प्रमाण है. पिछले वर्षों में मोदी जी को दुनिया के कई देशों से ऐसे सम्मान मिल चुके हैं, जो भारत की कूटनीति की सफलता दिखाते हैं.

इस मौके पर दोनों देशों के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की बात भी हुई. स्लोवाकिया यूरोपीय संघ का सदस्य देश है, इसलिए यह यात्रा भारत-EU संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण है. भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि उनका प्रधानमंत्री विश्व स्तर पर इतने सम्मान प्राप्त कर रहा है. यह यात्रा और सम्मान भारत-स्लोवाकिया दोस्ती को नई ऊंचाई देगा.