Video: द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी को मिला ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान
PM Modi Conferred Brazil’s Highest Civilian Honour: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस दिया गया.
PM Modi Conferred Brazil’s Highest Civilian Honour: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस दिया गया. यह सम्मान एक बड़ा प्रतीक है और यह केवल दूसरे देशों के बेहद ही अहम लोगों को दिया जाता है. यह पुरस्कार उन्हें ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने दिया.
उन्होंने भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर पीएम मोदी का धन्यवाद दिया. साथ ही बिजनेस, पर्यावरण और विकास जैसे वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने के लिए भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया.
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति लूला ने भारत और ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पीएम मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार राष्ट्रपति लूला के दोनों देशों को करीब लाने के प्रयासों का भी सम्मान करता है. पीएम मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार भारत और ब्राजील दोनों देशों के लोगों को मैत्रीपूर्ण और सम्मानजनक संबंध बनाने के लिए प्रेरित करेगा.