menu-icon
India Daily

Cop 28 Summit:  कतर के चीफ रूलर अल थानी से मिले PM मोदी, भारतीय समुदाय का जाना हालचाल 

Modi Qatar Sheikh Meeting: दुबई में हो रहे कॉप-28 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मुलाकात की. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेख से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की.

Shubhank Agnihotri
Cop 28 Summit:  कतर के चीफ रूलर अल थानी से मिले PM मोदी, भारतीय समुदाय का जाना हालचाल 

हाइलाइट्स

  • भारत के आठ नौसैनिकों को सुनाई है मौत की सजा 
  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा 

Modi Qatar Sheikh Meeting: दुबई में हो रहे कॉप-28 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट की.

एक्स पर उन्होंने लिखा कि दुबई में कतर के अमीर से मुलाकात हुई. उनसे मैने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के बारे में हालचाल पूछे.  

जलवायु सम्मेलन शुरू होने से पहले ही दोनों नेताओं की मुलाकात पर नजरें थीं. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कतर की जेलों में बंद 8 पूर्व नेवी ऑफिसर का जिक्र करने से परहेज किया. 

 


भारत के आठ नौसैनिकों को सुनाई है मौत की सजा 

कतर में भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई है. वे इस वक्त वहां की जेलों में हैं और इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है.

तकनीकी लिहाज से देखें तो हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट का भी ऑप्शन है. सबसे आखिर में कतर के शासक इस सजा को रद्द करते हुए कैदियों की रिहाई का हुक्म सुना सकते हैं.

कतर सरकार ने भारतीय अधिकारियों को सजा तो सुनाई लेकिन उन पर लगे आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया है. 


भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा 

भारतीय विदेश मंत्रालय भी नौसैनिकों के मामले में पूरा विवरण देने से बचता रहा है. मंत्रालय के मुताबिक, यह मामला काफी ज्यादा संवेदनशील है.

विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन अरिंदम बागची ने 9 नवंबर को अपील दायर करने के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि भारत को इन सैनिकों से मुलाकात करने के लिए दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस भी मिल गया है.

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर भारत सरकार कतर के साथ संपर्क में है. यह संवेदनशील मामला है.