फ्रांस में शक के कारण रोका गया भारतीयों से भरा विमान, चार दिन बाद रवाना 

France Grounded Plane: फ्रांस में दुबई से रवाना हुआ 303 भारतीयों से भरा प्लेन मानव तस्करी के संदेह में रोक लिया गया था. इस विमान की जांच होने के बाद इसे निकारगुआ के लिए रवाना कर दिया गया है.

Shubhank Agnihotri

France Grounded Plane: फ्रांस में दुबई से रवाना हुआ 303 भारतीयों से भरा प्लेन मानव तस्करी के संदेह में रोक लिया गया था. इस विमान की जांच होने के बाद इसे निकारगुआ के लिए रवाना कर दिया गया है. आपको बता दें कि फ्रांस का यह विमान वैट्री एयरपोर्ट पर फ्यूल भराने के लिए उतरा था. इस विमान को फ्रांसीसी पुलिस ने मानव तस्करी के शक में रोक लिया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन तक चली पूछताछ में फ्रांसीसी प्रशासन ने विमान को आज उड़ान भरने की इजाजत दी. 

विमान ने दुबई से भरी थी उड़ान

खबरों के मुताबिक, इस विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी. इनमें भारतीय मजदूरों के सवार होने की बात कही गई थी. इस विमान में 11 बच्चे भी शामिल थे. यह प्लेन रोमानिया की कंपनी लीजेंड एयरलाइंस का था. एयरलाइंस के एडवोकेट ने मानव तस्करी की बात से इंकार किया था. 

शक के चलते हिरासत में लिया विमान


रोमानिया की चार्टर कंपनी ए-340 विमान दुबई  से निकारगुआ के लिए रवाना हुआ था. फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट पर फ्यूलिंग के लिए उतरे इस विमान के बारे में फ्रांसीसी पुलिस को ह्युमन ट्रैफिकिंग के बारे में जानकारी मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विमान को हिरासत में ले लिया.

जज ने रवानगी का सुनाया आदेश 

फ्रांसीसी पुलिस के विमान को हिरासत में लेने के बाद इसे अदालत में पेश किया गया. इसके बाद यात्रियों को कितने दिन हिरासत में रखा जाएगा. दो दिनों तक चली पूछताछ के बाद जजों ने विमान को रवाना करने का आदेश सुना दिया. इस पूरी घटना के दौरान भारतीय दूतावास ने यात्रियों को काउंसलर एक्सेस दिलाया और मदद पहुंचाई.