Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

UFO Files: धरती पर आ चुके हैं एलियंस, अमेरिका ने पहली बार खोली Area 51 की फाइल

अमेरिकी रक्षा विभाग ने दशकों पुरानी गुप्त UFO फाइलें सार्वजनिक की हैं. इन दस्तावेजों में 1940 के दशक से लेकर हाल के वर्षों तक अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं को देखे जाने की घटनाएं दर्ज हैं.

X
Ashutosh Rai

अमेरिका में UFOs यानी अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं को लेकर वर्षों से चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. पेंटागन ने पहली बार कई गोपनीय फाइलें जारी की हैं. इन फायलों को दशकों तक सार्वजनिक नहीं किया गया था. इन दस्तावेजों में 1940 के दशक से लेकर हाल के वर्षों तक दर्ज कई रहस्यमयी घटनाओं के बारे में बताया गया है.

दशकों पुरानी फाइलें आईं सामने

United States Department of Defense ने शुक्रवार को 160 से अधिक फाइलें जारी कीं, जिनमें UFOs से जुड़ी रिपोर्टें शामिल हैं. विभाग अब इन घटनाओं को अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फिनॉमेना UAPs कहता है. जारी की गई एक रिपोर्ट दिसंबर 1947 की है, इसमें फ्लाइंग डिस्क देखे जाने की घटनाओं का जिक्र है. वहीं 1948 की एक टॉप सीक्रेट एयर फोर्स रिपोर्ट में अज्ञात विमानों और उड़ने वाली तश्तरियों की गतिविधियों का उल्लेख किया गया है.