नई दिल्लीः पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने आज अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस मौके पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है. उन्होंने दावा किया कि कश्मीर को उसी तरह से आजादी मिलेगी जैसे पाकिस्तान को आज से 76 साल पहले आजादी मिली थी. बलूचिस्तान के लोगों को अपहरण कर उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही पाक सेना प्रमुख ने कश्मीर को लेकर मदद करने के लिए दुनिया से गुहार लगाई. सेना प्रमुख ने दावा किया कि भारत ने कभी भी पाकिस्तान को स्वीकार नहीं किया लेकिन हमें अपनी रक्षा करना आता है.
भारत शांति बहाली के लिए खतरा
पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर के इस बयान में भारत को लेकर खौफ साफ नजर आया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति बहाली के लिए बड़ा खतरा है. उन्होंने आगे कहा कि हमने अपनी आजादी के लिए बहुत संघर्ष किया है. हम इसकी रक्षा करना जानते हैं कि कैसे इसकी रक्षा करनी है. मुनीर ने कहा कि भारत हिंदुत्व की विचारधारा पर काम कर रहा है. जिस पर दुनिया को ध्यान देना चाहिए. जनरल ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी अभियान के आगे नहीं झुकेगा.
पाक सेना पर हुआ था हमला
पाक सेना अध्यक्ष जहां एक ओर भारत को धमकी दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने खुद ही यह बात भी स्वीकार की पाकिस्तान में लोग सेना के खिलाफ दो फाड़ हो गए हैं. उन्होंने कहा कि पाक सेना और देश को बांटने की कोशिश की जा रही है. इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सेना के मुख्यालय पर हमला कर दिया था. समर्थकों ने कोर कमांडर के घर को भी आग के हवाले कर दिया था.
सेना में चुनौतियों से निपटने की क्षमता
जनरल मुनीर ने आगे कहा कि आर्मी और देश की जनता के बीच कोई मतभेद पैदा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सेना के पास सभी चुनौतियों से निपटने के खिलाफ क्षमता है, इच्छाशक्ति है. पाक आर्मी चीफ ने अपने संबोधन में जनता का साथ पाने के लिए धर्म को साधन बनाया और कुरान की आयतों का जिक्र किया ताकि लोग एकजुट हो सकें.
यह भी पढ़ेंः रूस का न्यूक्लियर सबमरीन बनाने का ऐलान, इन पर जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों की करेगा तैनाती