अमेरिका के स्कूल में खूनी खेल! 5 लोगों की मौत, 3 मासूम बच्चों ने गंवाई जान; 16 साल का आरोपी भी मारा गया
Oregon School Shooting: अमेरिका के ओरेगन राज्य में एक दर्दनाक घटना हुई है. यहां बेंड शहर के एक प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे और एक शिक्षक भी शामिल हैं.
Oregon School Shooting: अमेरिका के ओरेगन राज्य में एक दर्दनाक घटना हुई है. यहां बेंड शहर के एक प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. जिन लोगों ने जान गंवाई उनमें तीन बच्चे और एक शिक्षक भी शामिल हैं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाला 16 वर्षीय किशोर भी मारा गया है.
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी:
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना बेंड शहर के सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में हुई. गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे पुलिस को एक व्यक्ति के कार पर गोली चलाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस को आपातकालीन नंबर 911 पर कई और कॉल मिलीं. सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. कुछ ही समय में स्थिति को कंट्रोल में ले लिया गया.
मृतकों में 5, 8 और 11 साल की उम्र के तीन बच्चे शामिल हैं. एक शिक्षक की भी मौत हुई है. पुलिस के अनुसार, इस घटना में एक सात साल का बच्चा और 54 साल के एक अन्य शिक्षक भी घायल हुए हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बताई गई.
Also Read
16 साल के लड़के ने दिया घटना को अंजाम:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी करने वाला संदिग्ध 16 साल का किशोर था, जिसकी मौत हो गई है. हालांकि, पुलिस ने उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है. बेंड पुलिस प्रमुख माइक क्रैंट्ज के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने संदिग्ध को स्कूल में प्रवेश करते देखा था. इसके बाद उसने उसका पीछा किया और स्कूल के अंदर उसका सामना किया. अधिकारियों के मुताबिक, इसी दौरान संदिग्ध को गोली लगी.
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस तरह के वेपन का इस्तेमाल किया गया और कितनी गोलियां चलाई गईं. इसके अलावा, आरोपी का स्कूल से कोई संबंध था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.
स्कूल को किया गया बंद:
घटना के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया. वहां मौजूद बच्चों और टीचर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है. जिले के अधीक्षक स्टीवन कुक ने इस घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की त्रासदी किसी भी समुदाय के साथ नहीं होनी चाहिए.