Nobel Prize 2023: मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में कारिको और वीसमैन को मिला नोबेल प्राइज

Nobel Prize 2023: साल 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई है. नोबेल प्राइज के आधिकारिक हैंडल ने विजेताओं के नामों का एलान कर दिया है.

Shubhank Agnihotri

Nobel Prize 2023: साल 2023 के नोबेल प्राइज का एलान शुरू हो गया है. छह कैटेगरी में दिए जाने वाले इस अवॉर्ड की शुरूआत फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में एलान के साथ हो गई. यह अवॉर्ड कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है. न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उनकी खोज के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी खोजों ने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी M-Rna टीकों के विकास को सक्षम बनाया है.


मानवता की भलाई में योगदान करने वालों...

रिपोर्ट के मुताबिक,पिछले 12 महीनों में मानवता की भलाई में सबसे अच्छा काम करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है. नोबेल प्राइज फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, लिटरेचर, और पीस में योगदान करने वालों को दिए जाते हैं. आपको बता दें कि अल्फ्रेड नोबेल की याद में इन पुरस्कारों को वितरित किया जाता है. अल्फ्रेड अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा इस अवॉर्ड के लिए छोड़ गए थे. नोबेल प्राइज पहली बार 1901 में वितरित किए गए थे.


अवॉर्ड में क्या मिलता है?


नोबेल प्राइज जीतने वाले विनर को एक डिप्लोमा, एक मेडल और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना की राशि यानी 75764727 रुपये दिए जाते हैं. एक श्रेणी में विजेता अगर एक से ज्यादा हों तो पुरस्कार राशि उनमें आधी- आधी बांट दी जाती है.  अल्फ्रेड नोबेल की पुण्तिथि 10 दिसंबर के मौके पर विजेताओं को यह सौंप दिए जाते हैं. 

 

यह भी पढ़ेंः ट्रूडो के इस फैसले पर भड़क उठे स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क, कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खत्म करना चाहते हैं कनाडाई पीएम