अमेरिका में गुजरातियों पर कसा शिकंजा, अवैध रूप से घुसने की कर रहे थे कोशिश, जानें अब क्या होगा?

America India Relation: विदेश जाने की कोशिश में कई बार लोग ऐसी गलती कर देते हैं जिसका उन्हें जीवन भर पछतावा होता है. मैक्सिमो सीमा के जरिए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है. ये लोग अवैध रुप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. पकड़े गए लोगों में बड़ी संख्या गुजरात के लोगों की है.

Social Media
India Daily Live

America India Relation: लोग विदेश जाने की कोशिश में ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका बाद में उन्हें जीवन भर पछतावा होता है. इन गलतियों की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. विदेश जाते वक्त तो कई बार लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो जाते हैं. इस बीच एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें सैकड़ों लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. खास बात यह है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सबसे ज्यादा गुजरात के बताए जा रहे हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, अवैध रूप से अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे 150 लोगों को मैक्सिको सीमा से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए लोगों में सबसे ज्यादा लोग भारत के गुजरात राज्य के बताए जा रहे हैं. इन लोगों को जल्द ही भारत के लिए डिपोर्ट किया जाएगा. 

उत्तरी गुजरात के लोगों की संख्या ज्यादा 

अप्रवास के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच खबर है कि अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे कुल 150 से ज्यादा लोगों को अमेरिकी एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. ये लोग मेक्सिको की सीमा से अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे. खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग गुजराती हैं. गुजरातियों में सबसे बड़ी संख्या उत्तरी गुजरात के लोगों की है. घुसपैठ के लिए शरण का बहाना (एक राजनीतिक दल की धमकियों सहित) काम नहीं आया.  गिरफ्तार सभी लोगों को भारत निर्वासित किया जाएगा.भारत निर्वासित किए जाने के बाद अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश में पकड़े गए इन सभी लोगों पर मुकदमा भी चलाए जाने की उम्मीद है.

बिना वीजा पहुंचे थे लैटिन अमेरिका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने पहले उत्तरी गुजरात से कुछ युवक अमेरिका के लिए रवाना हुए थे. ये सभी युवक एक एजेंट के माध्यम से बिना वीजा या परमिट के चार्टर्ड विमान से लैटिन अमेरिकी देश में दाखिल हुए और पैदल मैक्सिको पहुंच गए. यहां से वह अमेरिका जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंट्स ने युवकों के पासपोर्ट पर मैक्सिको का फर्जी स्टीकर चिपका दिया था. इस मामले की जांच की जा रही है.