'मैं इतनी हॉट हूं कि दोस्त मुझे पार्टी में नहीं बुलाते, उन्हें लगता है उनके ब्वॉयफ्रेंड मुझ पर फिदा हो जाएंगे', मॉडल का छलका दर्द
मरीना ने कहा कि मैं जो भी कपड़े पहनती हूं खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए पहनती हूं, किसी को आकर्षित करने के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि समस्या मेरी नहीं है, बल्कि उन पुरुषों की है, जो मुझे 'बहुत सुंदर' मानते हैं.
ब्राजील की एक खूबसूरत मॉडल का कहना है कि उन्हें उनकी खूबसूरती के कारण पार्टी में नहीं बुलाया जाता. मिस बमबम का खिताब जीत चुकी मरीना स्मिथ ने दावा किया कि उनकी बहुत अधिक सुंदरता के कारण उनके दोस्त उनसे जलने लगे हैं और उन्हें डर रहता है कि कहीं उनके ब्वॉडफ्रेंड या पति मुझ पर फिदा न हो जाएं.
दोस्तों ने क्रिसमस पार्टी से रखा दूर
34 वर्षीय मरीना स्मिथ का कहना है कि उनके दोस्तों ने क्रिसमस डिनर में उन्हें शामिल करने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें डर था कि मरीना उनके पतियों और बॉयफ्रेंड्स को आकर्षित कर सकती हैं. मरीना ने अपने दर्द को साझा करते हुए कहा, 'मुझे क्रिसमस डिनर में इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि दोस्तों की पत्नियों को डर था कि मैं उनके पतियों को अपनी ओर आकर्षित कर लूंगी.' मरीना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी दोस्त के पार्टनर के साथ गलत व्यवहार नहीं किया और हमेशा उनके रिश्तों का सम्मान किया है.
'खूबसूरती बन गई है सजा'
मरीना का मानना है कि उनकी खूबसूरती को उनके दोस्तों ने एक 'खतरा' मान लिया है. मरीना ने कहा कि जो भी कपड़े पहनती हूं खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए पहनती हूं, किसी को आकर्षित करने के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि समस्या मेरी नहीं है, बल्कि उन पुरुषों की है, जो मुझे 'बहुत सुंदर' मानते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी खूबसूरती के कारण उनके दोस्तों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसमें उन्हें शामिल नहीं किया गया.
दोस्ती का भरोसा टूट गया
मरीना ने कहा कि वह अपने दोस्तों पर पूरी तरह भरोसा करती थीं, लेकिन उनके इस व्यवहार ने उन्हें आहत किया है. मरीना ने कहा, 'मुझे लगता था कि वे मुझ पर भरोसा करते हैं, लेकिन अब लगता है कि ऐसा नहीं था. यह दुख की बात है कि उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त को खो दिया.'
अकेले मनाएंगी त्यौहार
मरीना ने यह भी कहा कि अब वह किसी भी आमंत्रण को स्वीकार नहीं करेंगी. उन्होंने इस साल क्रिसमस अकेले मनाने का फैसला किया है. 'अब मैं अपने घर पर अकेले त्यौहार मनाने की योजना बना रही हूं. यह बेहतर है कि मैं अपनी कंपनी का आनंद लूं बजाय ऐसे दोस्तों के साथ रहने के, जो मुझसे ईर्ष्या करते हैं.'