वेनेजुएला से भारत में आ रहा 2 मिलियन बैरल तेल, 2019 के बाद पहली बार आ रहा तीन बड़ा कार्गो
भारत में 2019 के बाद पहली बार वेनेजुएला से कच्चा तेल निर्यात किया जा रहा है. काराकास के तटों से VLCC के तीन जहाज चल चुके हैं.
भारत में अब वेनेजुएला से बड़े स्तर पर कच्चा तेल भेजा जा रहा है. वेनेजुएला के तटों से ज्यादा क्षमता वाले वेरी लार्ज क्रूड कैरियर्स अब भारत की ओर रवाना हो रहे हैं. काराकास और वाशिंगटन के बीच हुए सप्लाई समझौते के बाद यह तेल व्यापार में महत्वपूर्ण बदलाव दर्शाता है. ये जहाज 20 लाख बैरल तक क्रूड ले जा सकते हैं, जिससे परिवहन लागत कम होगी और डिलीवरी तेज होगी.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेडिंग हाउस विटोल और ट्रैफिगुरा ने वेनेजुएला से तेल एक्सपोर्ट करने के लिए पहली बार VLCC किराए पर लिए हैं. तीन VLCC निसोस केआ, निसोस किथनोस और अरज़ाना को PDVSA के जोस टर्मिनल पर मार्च में लोडिंग स्लॉट मिले हैं. ये सभी जहाज भारत जा रहे हैं. एक अन्य सुपरटैंकर ओलंपिक लायन भी वेनेजुएला को अपनी मंजिल बता रहा है और मार्च के अंत में पहुंचने की उम्मीद है.
ट्रांसपोर्टेशन के खर्च भी होंगे कम
VLCC जहाज स्वेजमैक्स से लगभग दोगुना और अफ्रामैक्स से चार गुना ज्यादा तेल को ले जाने में सक्षम है. एक साथ इतने तेल के ले जाने से ट्रांसपोर्टेशन खर्च में कमी आएगी और छोटे टैंकरों की कमी भी दूर होगी. वेनेजुएला में लाखों बैरल तेल स्टोरेज में पड़ा है, जिसे बड़े कार्गो से जल्दी निकाला जा रहा है. जनवरी में वेनेजुएला के तेल एक्सपोर्ट बढ़कर करीब 8 लाख बैरल प्रति दिन हो गए, जो दिसंबर के 5 लाख बैरल से काफी ज्यादा है. अमेरिका की पाबंदियों में ढील के बाद यह बदलाव देखा गया है. 2019 में अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत को वेनेजुएला से तेल मिलना बंद हो गया था. उस समय भारत वेनेजुएला क्रूड का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार था. अब नए लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क के तहत व्यापार फिर से बढ़ रहा है.
भारतीय रिफाइनरी कंपनियां भी तैयार
भारतीय रिफाइनरियों के लिए यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने विटोल से 20 लाख बैरल का कार्गो खरीदा है और PDVSA से सीधे खरीदने की योजना बना रही है. शेवरॉन ने दिसंबर 2023 के बाद पहली बार रिलायंस को बोस्कैन हेवी क्रूड बेचा है. ट्रेडिंग हाउस ने भारतीय ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) और एचपीसीएल मित्तल एनर्जी को भी वेनेजुएला हेवी क्रूड बेचा है. इसी के साथ भारत का रूस पर तेल के लिए निर्भरता कम हो जाएगी.
और पढ़ें
- दिल्ली-NCR वालो जरूरी काम निपटा लो! होली में पड़ेंगे लू के थपेड़े, पड़ने लगेगी मई-जून जैसे भयानक गर्मी
- जरूरी सूचना! 25 से 27 फरवरी तक दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने दी ये चेतावनी
- मिडटर्म से पहले ट्रंप का 'महाभाषण', अमेरिका को फिर महान बनाने का दावा, लेकिन महंगाई और इमीग्रेशन पर घिरा व्हाइट हाउस!