दुबई एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक से जा टकराया ड्रोन, लगी भीषण आग; कई उड़ाने रद्द
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन फ्यूल टैंक से टकरा गया. इसस घना घुंआ फैल गया. इमरजेंसी टीमों को तुरंत सूचित किया गया और कुछ देर के लिए उड़ानें रद्द कर दी गईं.
नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में चल रही लड़ाई के तहत सोमवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान एक फ्यूल टैंक से ड्रोन टकरा गया, जिससे टैंक में आग गया. इसकी वजह से आसमान में घना धुआं फैल गया. इमरजेंसी टीमों को तंरत सूचित किया गया. साथ ही उड़ानें भी कुछ देर के लिए रद्द कर दी गईं.
दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि एक ड्रोन एयरपोर्ट के पास मौजूद फ्यूल टैंकों में से एक से टकरा गया. दुबई सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने के लिए उन्होौंने फायर ट्रक, पाइप और दूसरे इक्यूपमेंट्स का इस्तेमाल किया. इस हादसे में किसी को चोट लगने की खबर नहीं है. सभी कर्मचारियों और आस-पास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
Also Read
- जंग से टूटा ईरान! इंटरनेट बंद और महंगाई से त्रस्त ईरानी, बॉर्डर खुलते ही झोला लेकर कहां जा रहे लोग? सामने आई हकीकत
- US-Israel-Iran War LIVE: तेहरान के फ्यूल डिपो पर बमबारी, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन- ईरान विदेश मंत्री
- ईरान-अमेरिका जंग का नेपाल पर असर: पेट्रोल 31 और डीजल 54 रुपये हुआ महंगा; LPG सिलेंडर पर 296 रुपये का बोझ, जानें नई कीमतें
पहले भी इलाके में देखे जा चुके हैं ऐसे ड्रोन:
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ड्रोन ने एयरपोर्ट के पास इस तरह की परेशानी खड़ी की हो. दुबई में पहले भी ड्रोन से जुड़े ऐसे खतरे देखे जा चुके हैं. ये घटनाएं एयरपोर्ट, फ्यूल स्टोरेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसी जगहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं. अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, कि ड्रोन वहां तक कैसे पहुंचा. अधिकारियों ने सभी लोगों से शांत रहने और केवल आधिकारिक खबरों पर ही भरोसा करने की अपील की है.