menu-icon
India Daily

गांव पर अंधाधुंध फायरिंग कर 20 लोगों की हत्या; मरने वालों में 12 बच्चे शामिल, देश की सरकार ने बताया कौन था इसके पीछे?

ये वारदात देर शाम को हुई है. इस घटना में मारे गए लोगों में 12 बच्चे, दो गर्भवती महिलाएं और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं. इससे पहले भी देश में बड़े हमले हो चुके हैं.

Naresh Chaudhary
गांव पर अंधाधुंध फायरिंग कर 20 लोगों की हत्या; मरने वालों में 12 बच्चे शामिल, देश की सरकार ने बताया कौन था इसके पीछे?

हाइलाइट्स

  • पूर्वी कांगो में रहकर बुरुंडी सरकार से लड़ रहा है ये समूह
  • मरने वालों में 12 बच्चे और दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल

Burundi Massive Firing: अफ्रीकी देश बुरुंडी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के पश्चिमी क्षेत्र में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करके 20 लोगों की मौत के घाट उतार दिया है. इनके अलावा करीब 99 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सरकार की ओर से इस घटना के बारे में बड़ा खुलासा किया गया है. 

मरने वालों में 12 बच्चे और दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल

जानकारी के मुताबिक बुरुंडी सरकार की ओर से बताया गया है कि इस हमले में रेड तबारा विद्रोही समूह का हाथ है. सरकार के प्रवक्ता जेरोम नियोनजिमा ने कहा कि वुगिजो गांव में शुक्रवार देर शाम को ये वारदात हुई है. इस घटना में मारे गए लोगों में 12 बच्चे, दो गर्भवती महिलाएं और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

पूर्वी कांगो में रहकर बुरुंडी सरकार से लड़ रहा है ये समूह

बताया गया है कि रेड तबारा साल 2015 से पूर्वी कांगो में अपने ठिकानों से बुरुंडी की सरकार के खिलाफ लड़ रहा है. वारदात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नौ सैनिकों और एक पुलिस अधिकारी को मारने का भी दावा किया गया है.

बुरुंडी पर पहले भी किया रेड तबारा ने किए घातक हमले

स्थानीय लोगों की ओर से कहा गया है कि उन्होंने हमले के दौरान गोलियों और विस्फोटों की आवाजें सुनीं. रेड तबारा ने पहले कहा था कि उन्होंने सितंबर में बुजुंबुरा में देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया था और वहां काफी नुकसान पहुंचाया था. हालांकि इस हमले में किसी भी शख्स की जान नहीं गई थी.