नई दिल्ली: दुनिया के सबसे विवादित नामों में शामिल रहे जेफरी एपस्टीन एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से सार्वजनिक की गई नई फाइलों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सिलिकॉन वैली से लेकर राजनीति तक हलचल मचा दी है. इस तस्वीर में एपस्टीन टेक अरबपति एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के साथ एक डिनर टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर जांच रिकॉर्ड के उस बड़े हिस्से का हिस्सा है, जिसे हाल ही में सार्वजनिक किया गया है.
दस्तावेजों में शामिल ईमेल के अनुसार यह डिनर 2 अगस्त 2015 को लॉस एंजिल्स में हुआ था. एपस्टीन ने उस दिन खुद को एक ईमेल भेजा था, जिसमें लिखा था कि वह मस्क थील जकरबर्ग के साथ डिनर करने जा रहे हैं. यहां थील से उनका मतलब मशहूर निवेशक Peter Thiel से था. अगले ही दिन एपस्टीन ने उस मुलाकात की एक तस्वीर खुद को ईमेल कर दी थी, जो अब जांच फाइलों के साथ सार्वजनिक हो गई है.
इस तस्वीर और फाइलों को लेकर यह बात साफ की गई है कि मस्क या जकरबर्ग के खिलाफ किसी भी तरह के गलत काम का कोई संकेत नहीं है. केवल किसी फाइल में नाम या तस्वीर होना यह साबित नहीं करता कि संबंधित व्यक्ति किसी अपराध में शामिल था. अमेरिकी अधिकारियों ने भी यह स्पष्ट किया है कि इन दस्तावेजों का सार्वजनिक होना पारदर्शिता के उद्देश्य से है, न कि किसी पर आरोप लगाने के लिए.
Jeffrey Epstein took a photo of his 2015 dinner with Mark Zuckerberg and Elon Musk and then emailed it to himself on August 3, 2015.
Epstein wrote an email the day before stating that he had a dinner planned with Peter Thiel, Mark Zuckerberg, and Elon Musk.
Jeffrey Epstein was… pic.twitter.com/DcvCBj2rNg— Shadow of Ezra (@ShadowofEzra) February 7, 2026Also Read
- सावधान! बस स्टैंड बना ठगों का नया अड्डा, पानीपत में नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक के लूटे ₹86 हजार; ऐसे बना रहे लोगों को शिकार
- दामाद के साथ मिलकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या, बहन की शादी की खरीदारी को लेकर शुरु हुआ था विवाद
- कार कितनी स्पीड पर देती है बेस्ट माइलेज? रोज ड्राइव करते हुए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती!
जेफरी एपस्टीन एक बदनाम फाइनेंसर था, जिसने सालों तक राजनीति, बिजनेस और शिक्षा जगत की प्रभावशाली हस्तियों से संबंध बनाए. साल 2008 में उसे फ्लोरिडा में एक नाबालिग को यौन संबंध के लिए उकसाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था. इसके बाद भी उसके कई हाई प्रोफाइल लोगों से संपर्क बने रहे. साल 2019 में उस पर संघीय सेक्स ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोप लगे. मुकदमे का इंतजार करते समय न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी.
नई प्रकाशित सामग्री में लाखों पेज के दस्तावेज, तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं. इनमें एपस्टीन और कई हाई प्रोफाइल व्यक्तियों के बीच ईमेल बातचीत भी मौजूद है. इन्हीं दस्तावेजों में एक बातचीत ऐसी भी है, जिसमें मस्क ने संभावित यात्रा योजनाओं पर चर्चा की थी. इसमें साल 2012 में एपस्टीन के निजी कैरेबियन द्वीप पर जाने के बारे में पूछताछ का जिक्र मिलता है.
हालांकि एलन मस्क पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उन्होंने उस द्वीप पर जाने के किसी भी निमंत्रण को ठुकरा दिया था. उन पर किसी भी तरह का आपराधिक आरोप नहीं लगाया गया है.