Israeli Women Face Dilemma: रात में ब्रा पहनें या नहीं? इन दिनों इजरायली महिलाओं के मन में इस सवाल को लेकर दुविधा है. इजरायल के लोग हमास नेता इस्माइल हनीया की हत्या के प्रतिशोध में ईरान और उसके समर्थकों की ओर से हमले की आशंका जता रहे हैं. हमले की आशंका को लेकर इजरायली महिलाएं तैयार हो रही हैं, इसलिए सोते समय ब्रा पहनने या न पहनने पर बहस छिड़ गई है.
इस विषय पर सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हुई है. युद्ध के लिए इजरायल की तैयारियों के बारे में चैनल 12 न्यूज की एक हालिया रिपोर्ट में फेसबुक पर हुई एक बहस का संदर्भ दिया गया था जिसमें एक तेल अवीव महिला ने आईडीएफ प्रवक्ता आर. एडम. डैनियल हैगरी की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि आईडीएफ प्रवक्ता की ओर से पूरी ब्रीफिंग और उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बात नहीं कही: हां ब्रा या नो ब्रा? दर्जनों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें से एक ने सामान्य भावना व्यक्त की, जो कि काफी हद तक ब्रा के खिलाफ थी.
तेल अवीव के एक अन्य फेसबुक ग्रुप में, हनीया की हत्या के बाद 'महिलाओं, अपनी ब्रा पहन लो' शीर्षक वाली एक पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं आईं. इसके बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक महिला ने कहा कि संभावित हमले के लिए मैं तैयार तो रहूंगी, लेकिन ब्रा नहीं पहनूंगी. मैं अपने फेलिक्स द कैट पजामा में सीढ़ियों तक जाऊंगी.
दरअसल, इजराइल में रात के वक्त अधिकतर महिलाएं ढीले कपड़े पहनती हैं, ऐसे में अगर हमला होता है, तो फिर उन्हें सुरक्षित स्थान या फिर शेल्टर होम तक पहुंचने के लिए तैयार होने में समय लग सकता है और फिर वे हमले की चपेट में आ सकती हैं.
अगर महिलाएं रात को ब्रा पहनकर सोती हैं, तो फिर उन्हें तैयार होने और सुरक्षित स्थान की ओर भागने के लिए तैयार नहीं होना पड़ेगा. एक रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसे इजरायलियों जिनके पास अपने अपार्टमेंट में ही एक सुरक्षित कमरा है, उनके लिए तो कोई ज्यादा दिक्कत की बात नहीं है, लेकिन ऐसी इजराइली महिलाएं जो पुरानी इमारतों में रहती हैं और उनके पास चेंज करने के लिए अलग कमरा नहीं होता है, उन्हें हमले के बाद भागने में परेशानी हो सकती है, अगर उसने ब्रा नहीं पहना है.
यरुशलम की एक महिला के मुताबिक, 7 अक्टूबर को जब हमास के हमले के बाद पहला सायरन बजा तो मैं गहरी नींद में थी. सायरन की आवाज सुनकर मैं उठी और जो पहना था, उसी में शेल्टर होम की ओर भागी. महिला ने बताया कि जब वो शेल्टर होम पहुंची तो कुछ पुरुष मुझे देखकर फर्श की ओर देखने लगे. इसके बाद से मैं हमेशा तैयार वाली पोजिशन में होती हूं और तब से ब्रा पहनकर ही सोती हूं.