गाजा में भूख से बेहाल फिलिस्तीनियों पर इजरायली गोलाबारी, 30 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 100 से ज्यादा घायल
दक्षिणी गाजा के राफा में 1 जून 2025 को सुबह-सुबह हुए एक दिल दहलाने वाले हमले में इजरायली सेना की गोलीबारी ने कम से कम 30 फिलिस्तीनियों की जान ले ली और 115 से अधिक लोगों को घायल कर दिया.
Israeli Shelling at Rafah aid centre: दक्षिणी गाजा के राफा में 1 जून 2025 को सुबह-सुबह हुए एक दिल दहलाने वाले हमले में इजरायली सेना की गोलीबारी ने कम से कम 30 फिलिस्तीनियों की जान ले ली और 115 से अधिक लोगों को घायल कर दिया. यह घटना अमेरिकी वित्त पोषित सहायता वितरण केंद्र के पास उस समय हुई, जब हजारों भूखे और जरूरतमंद फिलिस्तीनी वहां राहत सामग्री लेने के लिए जमा थे. एक स्थानीय फिलिस्तीनी पत्रकार ने बीबीसी न्यूज़ को बताया, "इजरायली टैंकों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।" चलाईं।
हमले के बाद मृतकों और घायलों को गधा गाड़ियों के जरिये घटनास्थल से ले जाया गया, जो गाजा में बुनियादी सुविधाओं की कमी और मानवीय स्थिति की भयावहता को दर्शाता है. घायलों को तत्काल नासेर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा कर्मी सीमित संसाधनों के बीच जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं.
हमास का कड़ा रुख और आरोप
हमास ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इजरायली बलों पर "तथाकथित 'मानवीय सहायता' वितरण स्थलों पर एकत्र हुए भूखे नागरिकों के खिलाफ एक नया नरसंहार" करने का आरोप लगाया. संगठन ने इन सहायता केंद्रों को "मानवीय राहत केंद्र नहीं, बल्कि सामूहिक मौत का जाल" करार दिया. हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में अमेरिका समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया को "सकारात्मक और जिम्मेदाराना" बताया, जबकि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने इसे "पूरी तरह से अस्वीकार्य" ठहराया. हमास ने स्थायी युद्धविराम और गाजा से इजरायल की पूर्ण वापसी की मांग पर जोर दिया है.
इजरायल की चेतावनी और तनाव
शुक्रवार को इजरायल ने हमास को चेतावनी दी थी कि वह युद्धविराम समझौते को स्वीकार करे और बंधकों को रिहा करे, अन्यथा उसे नष्ट कर दिया जाएगा. यह हमला इस चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है.