इजरायल ने हिजबुल्ला की तोड़ी एक और 'टांग', कमांडर नबील को सुला दी मौत की नींद

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने हिजबुल्लाह के एक कमांडर नबल काऊक को मौत के घाट उतार दिया है. हालांकि, अभी इस बारे में इजरायली सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

Social Media
India Daily Live

Nabil Kaouk: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने हिजबुल्लाह कमांडर नबील काऊक को भी मार गिराया है. इससे पहले IDF ने हिजबल्लाह चीफ नसरल्लाह को मौत के घाट उतारा था. अभी तक इजरायली सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिजबुल्लाह ने काऊक की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसके समर्थक शनिवार से ही शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैं. काऊक हिजबुल्लाह की केंद्रीय परिषद के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे.

1995 से 2010 तक कमांडर था  नबील काऊक

काऊक ने 1995 से 2010 तक दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य कमांडर के रूप में भी काम किया. 2020 में अमेरिका ने हिजबुल्लाह के अन्य संगठन हसन अल बघदादी पर संगठन लगाया था. 

शुक्रवार को इजरायल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हमला कर हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मारा था. यह पहली बार नहीं है जब इजरायल ने हिजबुल्लाह के किसी नेता को मारा है. नसरल्लाह ने अब्बास मौसावी का स्थान लिया था, जो 1992 में इजरायली हेलीकॉप्टर हमले में मारा गया था. 

ताबड़तोड़ हमले से विस्थापित हो रहे हैं लोग

इजराइल का कहना है कि वह लेबनान में हिजबुल्लाह पर लगातार तबाड़तोड़ हमले कर रहा है. AP की एक रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष के कारण लेबनान में लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं.

लेबनना के एनवायरमेंट मिनिस्टर नासिर यासीन ने कहा कि सरकार का अनुमान है कि लगभग 250,000 लोग अपने घर छोड़कर सरकारी आश्रयों और अनौपचारिक आश्रयों में शरण ले चुके हैं. आश्रयों के बाहर सीधे प्रभावित और/या विस्थापित लोगों की संख्या से लगभग चार गुना अधिक है.

UN के अनुसार 211,319 लोगों को किया गया जबरन विस्थापित

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि शुक्रवार तक 211,319 लोगों को जबरन विस्थापित किया गया. यह हाल के दिनों में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर कुछ गहन इजराइली हवाई हमलों से पहले की बात है. लेबनानी सरकार ने स्कूलों और अन्य सुविधाओं को अस्थायी आश्रयों में बदल दिया है. फिर भी, कई लोग सड़कों पर या सार्वजनिक चौकों पर सो रहे हैं. सरकार और गैर-सरकारी संगठन उन्हें रहने के लिए जगह खोजने की कोशिश कर रहे हैं.