बाढ़ से बेहाल नेपाल, अब तक 112 की मौत


India Daily Live
29 Sep 2024

नेपाल में बाढ़

    नेपाल में भारी बारिश हो रही है. राजधानी काठमांडू समेत कई इलाके पानी में डूब गए हैं.

112 लोगों की मौत

    अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग लापता हैं.

भूस्खलन

    नेपाल में कई जगहों पर बारिश की वजह से भूस्खलन हुए हैं. बारिश के कारण जिंदगी ठहर सी गई है.

राहत और बचाव कार्य

    राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन भौगोलिक स्थितियों की वजह से दिक्कत आ रही है.

उड़ानें रद्द

    हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

बागमती उफान पर

    काठमांडू में 12.7 इंच बारिश हुई है. बागमती नदी खतरे के निशान से सात फीट ऊपर बह रही है.

अभी और होगी बारिश

    अब भी नेपाल के कुछ इलाकों में बारिश होने की आशंका है. क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है.

More Stories