क्या इजरायल के पीएम नेतन्याहू मारे गए? '6 उंगलियों' वाले AI वीडियो ने मचाया बवाल

इजरायल के पीएम नेतन्याहू की मौत की अफवाह ने मचाया बवाल. 6 उंगलियों वाला वीडियो वायरल...

X
Ashutosh Rai

International Desk: इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी अफवाह ने आग पकड़ ली जिसने पूरे क्षेत्र की सियासत को हिलाकर रख दिया. दावा किया जाने लगा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई है. यह भी बोला जा रहा है कि उनका हालिया वीडियो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है. इस अफवाह को सबसे ज्यादा बल मिला उनके एक वीडियो से जिसमें कथित तौर पर उनके हाथ में छह उंगलियां दिखाई दी. इन सबके बीच अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार कैंडेस ओवेन्स ने भी सवाल उठाते हुए पूछा, "बिबी कहां हैं?"

वायाल वीडियो

दरअसल, नेतन्याहू का एक वीडियो शुक्रवार को उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था, जिसमें वह ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान पर बात कर रहे थे. इस वीडियो के एक फ्रेम को देखकर यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां नजर आ रही हैं. यह आमतौर पर AI जनरेटेड तस्वीरों में देखी जाने वाली ग्लिच मानी जाती है. इसके बाद तो मानो मानो हर तरफ यही सवाल पूछा जाने लगा, "क्या नेतन्याहू असल में जिंदा हैं?" और "क्या सरकार AI वीडियो से जनता को बेवकूफ बना रही है?"

फैक स्क्रीनशॉट वायरल

वहीं मौत की अफवाह को हवा देने के लिए कई अकाउंट्स ने एक फर्जी स्क्रीनशॉट भी वायरल किया, जिसमें दिखाया गया कि नेतन्याहू के आधिकारिक अकाउंट ने खुद उनकी मौत की खबर ट्वीट कर दी थी और बाद में उसे डिलीट कर दिया गया. हालांकि, जब फैक्ट चेकर्स ने इसकी पड़ताल की तो पाया कि यह स्क्रीनशॉट पूरी तरह से मनगढ़ंत है. इजरायली सरकार ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है.

AI चैटबॉट ग्रोक का बयान

एक्स के AI चैटबॉट ग्रोक ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखी. ग्रोक ने साफ किया कि यह ऑप्टिकल इल्यूजन का मामला है. उन्होंने बताया, "नेतन्याहू के हाथ में पांच ही उंगलियां हैं. वीडियो में एक खास तरीके से हाथ दिखने और एंगल की वजह से ऐसा भ्रम पैदा हो रहा है। यह स्टिल फ्रेम ऑप्टिकल इल्यूजन पैदा कर रहा है". ग्रोक ने यह भी पुष्टि की कि नेतन्याहू पूरी तरह से सुरक्षित हैं और 12 मार्च को ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.