Israel Hamas War: गाजा पट्टी पर जारी हमलों और अनगिनत निर्दोष नागरिकों की मौत के विरोध में जॉर्डन ने इजरायल से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. विदेश मंत्री अयमान अल- सफादी ने इजरायल में तैनात राजदूत रसन अल-माजली को वापस अम्मान लौटने के लिए कहा है. मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि गाजा पर इजरायली युद्ध की निंदा की जानी चाहिए. इजरायल निर्दोषों को मार रहा है और भयंकर मानवीय तबाही का कारण बन रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इजरायल जब तक गाजा में बमबारी नहीं रोकेगा तब तक हमारे राजदूत तेल अवीव नहीं जाएंगे. इससे पहले बोलिविया और चिली भी इजरायल से अपने राजनयिक संबंधों को तोड़ चुके हैं.
We recalled our ambasaador from Israel & informed it not to resend its envoy in protest against its inhumane war on Gaza that’s killed thousands of Palestinian civilians, is causing a humanitarian catastrophe that’ll haunt generations to come & is threatening regional security. https://t.co/zTJSaAnXBp
— Ayman Safadi (@AymanHsafadi) November 1, 2023
जॉर्डन से पहले कोलंबिया और चिली ने भी इजरायल के साथ अपने राजनयिक संबंधों को तोड़ा है. दोनों देशों ने गाजा में इजरायल के हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है. दोनों देश तेल अवीव से अपने राजदूत को वापस बुला चुके हैं. चिली के राष्ट्रपति ने इजरायल पर अंर्तराष्ट्रीय मानवीय कानूनों को तोड़ने का आरोप लगाया है. चिली में बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी लोग रहते हैं.
7 अक्टूबर से शुरू हुई इस जंग में गाजा के 8800 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. बीते 24 घंटों के भीतर ही गाजा में 271 लोग मारे जा चुके हैं. गाजा पट्टी में मारे गए लोगों में 3500 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं.इजरायल ने हमास के खात्मे की कसम खाई है. इसी के जवाब में वह लगातार गाजा पर अपनी कार्रवाई कर रहा है.
यह भी पढ़ेंः सूअर का दिल लगवाने वाले दूसरे शख्स की 6 सप्ताह के भीतर हुई मौत