Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग अब 20वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. इस बीच इजरायली सेना ने बताया कि उनके टैंक गाजा की सीमा में घुसे थे. इस दौरान उन्होंने गाजा में हमास के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. सेना की ओर से कहा गया है कि कार्रवाई में हमास के ठिकानों और कई लॉन्चिंग पोस्ट को निशाना बनाया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल अमेरिका की सलाह को मानने के लिए तैयार हो गया है जिसमें जमीनी कार्रवाई देरी से करने की बात कही गई थी. वहीं बुधवार को एक संबोधन में प्रधानमंत्री बीबी ने 7 अक्टूबर हमले को न रोक पाने के लिए सब को जवाब देने की बात भी कही.
इसी कड़ी में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई ने गाजा पर हमला रोकने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इजरायल गाजा में जो भी कर रहा है उन सबके पीछे अमेरिका का हाथ है. गाजा में होने वाले हर अपराध के पीछे अमेरिका है. अमेरिका के हाथ बच्चों, महिलाओं, बूढ़ों के खून से सने हुए हैं. अमेरिका ने हर दम अपराधियों का सहयोग किया है.
बुधवार को पीएम बेंजामिन और प्रेसिडेंन बाइडन के बीच फोन पर बातचीत हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बंधकों को बचाने पर सहमति बनी. दोनों पक्षों ने गाजा से बंधकों को सुरक्षित तरीके से निकालने पर भी चर्चा की है. इस बीच व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडन ने जंग के बीच स्थायी शांति का मार्ग खोजने पर बल दिया है.
यह भी पढ़ेंः PTI चीफ इमरान खान को मिलेगी मौत की सजा! सिफर मामले में आरोप तय