'अपने पिता के खून का बदला लूंगा...,' ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला मैसेज
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपना पहला मैसेज जारी किया है. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की मौत का बदला लेंगे...
Israel US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपना पहला मैसेज जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा, "हम शहीदों की मौत का बदला लेंगे." खामेनेई ने बच्चों की मौत का बदला लेने की भी बात कही. मोजतबा खामेनेई ने कहा कि किसी की भी शहादत को भुलाया नहीं जाएगा. उन्होंने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा. उन्होंने कहा, "हम अमेरिकी बेस पर हमला करते रहेंगे."
अमेरिकी बेस पर नहीं रुकेंगे हमले
मोजतबा ने कहा कि मिडिल ईस्ट में सभी अमेरिकी मिलिट्री बेस खाली करने होंगे. उन्होंने कहा, "जब तक ऐसा नहीं होता, हम उन पर हमला करते रहेंगे." मुजतबा ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं, जिन्हें नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है. हालांकि, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते थे कि मुजतबा खामेनेई को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनाया जाए.
खामेनेई की मौत का बदले तक जंग रहेगी जारी
अपने पहले मैसेज में मुजतबा ने यह भी साफ कर दिया कि वह अपने पिता सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेंगे. मुजतबा के ऐलान से साफ पता चलता है कि जब तक खामेनेई की मौत का बदला नहीं लिया जाता, तब तक जंग जारी रहेगी और मिडिल ईस्ट इस अनचाहे युद्ध की आग में जलता रहेगा. खामेनेई की मौत के बाद से ईरान ने मिडिल ईस्ट के उन बड़े देशों पर हमला करना जारी रखा है जो यूनाइटेड स्टेट्स और इजराइल के साथी हैं, और जहां यूनाइटेड स्टेट्स ने मिलिट्री बेस बनाए हैं.
मुजतबा ने अपने भाषण में और क्या कहा?
"मैं, आपका सेवक, सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई, इस्लामिक रिपब्लिक टेलीविजन के जरिए असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के वोट के नतीजों के बारे में उसी समय पता चला जब आपको पता चला. मेरे लिए इन दो महान नेताओं, महान खोमैनी और शहीद खामेनेई की गद्दी के आगे झुकना मुश्किल है. हाल की घटनाओं में, महान ईरानी राष्ट्र की दूर की सोच और समझदारी, उसकी मज़बूती, हिम्मत और पक्के इरादे ने दोस्तों की तारीफ जीती है और दुश्मन को हैरान कर दिया है। यह आप ही थे जिन्होंने देश को लीड किया और उसकी ताकत पक्की की. अगर वह महान आशीर्वाद (अयातुल्ला खामेनेई) हमसे छीन लिया गया, तो इसके उलट, ईरानी राष्ट्र की इमारत जैसी मौजूदगी एक बार फिर इस सिस्टम को दी गई. प्यारे साथियों! लोग चाहते हैं कि असरदार और सुरक्षित शांति पक्की करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जाएं. हम ठीक वही कर रहे हैं... इसके अलावा, होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी निश्चित रूप से जारी रहेगी."
सीक्रेट जगह से जारी किया मैसेज
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पब्लिक में नहीं दिखे. इसके बजाय, उनका मैसेज ईरानी टेलीविजन पर दिखाया गया. होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का लीवर बना रहना चाहिए. उन इलाकों में दूसरे फ्रंट खोलने के बारे में भी स्टडी की गई हैं जहां दुश्मन कम अनुभवी और बहुत कमज़ोर है. अगर युद्ध की स्थिति बनी रहती है और सही समझा जाता है तो इन्हें एक्टिवेट किया जा सकता है.
मुजतबा खामेनेई के 5 जरूरी मैसेज
- हम अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेंगे.
- होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा.
- मिडिल ईस्ट में सभी US मिलिट्री बेस तुरंत खाली कराए जाने चाहिए.
- मिडिल ईस्ट में हमले जारी रहेंगे.
- बच्चों और सभी शहीदों की मौत का बदला लिया जाएगा.