नई दिल्ली: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है. यूएस ने एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पास है. कुछ अधिकारियों की मानें तो सेंट्रल कमांड बलों ने चार ईरानी ड्रोन को नष्ट कर दिया है. इस ऑपरेशन के जवाब में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के साथ टकराव की बात कही है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने सुबह-सुबह ईरान में बंदर अब्बास एयरपोर्ट के पास एक जगह पर हमला किया.
इस हमले का जवाब देते हुए ईरान ने ठीक उसी अमेरिकी एयरबेस पर जवाबी हमला किया, जहां से अमेरिका ने अपना हमला शुरू किया था. यह जवाबी हमला सुबह 4:50 बजे हुआ. ईरान ने इसे अमेरिका के लिए एक गंभीर चेतावनी बताया.
ईरान ने साफ किया है कि ईरान पर होने वाले किसी भी हमले को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. अगर अमेरिका फिर से हमला करेगा तो उसका जवाब मजबूती और निर्णायक ढंग से दिया जाएगा. इसके अलावा IRGC ने कहा कि इसके जो भी नतीजे निकलेंगे, उनके लिए अमेरिका पूरी तरह से जिम्मेदार होगा. आसान शब्दों में समझा जाए तो ईरान इस बात पर क्लियर है कि अगर तुम हमला करोगे तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे. अगर हमले जारी रहे तो जवाब भी बड़ा दिया जाएगा.
खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने चार ईरानी हमलावर ड्रोनों को मार गिराए. अधिकारियों को कहना है कि ये ड्रोन इस स्ट्रेटिजिक वॉटरवेज में मौजूद अमेरिकी सेनाओं और कमर्शियल जहाजों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे. इसके अलावा अमेरिका ने बंदर अब्बास के पास स्थित एक ड्रोन ग्राउंड-कंट्रोल स्टेशन पर भी हमला किया. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि यह स्टेशन एक और ड्रोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा था.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकाने पर नया हमला किया और कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां.